Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 08 22 140002

अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, प्रशासन की सख्त कार्रवाई, फुटपाथी दुकानदारों में मचा हड़कंप

Posted on August 22, 2025August 22, 2025 By Sanchar Times News

हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

गुरुवार को नगर प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए नन-वेंडिंग जोन में बुलडोजर चलाकर अवैध दुकानों को हटाने का अभियान चलाया। यह कार्रवाई नगर निगम अधिकारियों की उपस्थिति में समाहरणालय के सामने पुरानी जीटी रोड से लेकर रौजा रोड व धर्मशाला चौक तक की गई।

इस दौरान सड़क किनारे लगी चाय-नाश्ता, फल-सब्जी की ठेलों समेत तमाम अस्थायी दुकानों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई फुटपाथी दुकानदारों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। नगर आयुक्त विकास कुमार ने लोगों से अपील की कि रौजा रोड सदर अस्पताल का मुख्य मार्ग है, ऐसे में यहां अतिक्रमण किसी गंभीर मरीज के जीवन के लिए खतरा बन सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोबारा सड़क किनारे दुकानें या ठेले लगाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Screenshot 2025 08 22 140029

अधिकारियों ने जानकारी दी कि काली मंदिर से कुशवाहा सभा भवन तक के क्षेत्र को पहले ही नन-वेंडिंग जोन घोषित किया जा चुका है, बावजूद इसके सड़क पर अवैध दुकानें लगाकर जाम की समस्या उत्पन्न की जा रही है। पुराने बस पड़ाव को वेंडिंग जोन व ऑटो पड़ाव बनाया गया है, लेकिन दुकानदार वहां शिफ्ट होने को तैयार नहीं हैं। करगहर रोड ओवरब्रिज के नीचे बनाए गए वेंडिंग जोन का भी उपयोग नहीं हो रहा है। अभियान के दौरान नगर निगम के सिटी मैनेजर अजहर हुसैन, स्वच्छता पदाधिकारी कुमार अनुगम और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्य बिंदु:

नन-वेंडिंग जोन में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई

फुटपाथ से अवैध दुकानों और ठेलों को हटाया गया

प्रशासन ने दोबारा अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

वैकल्पिक वेंडिंग जोन के बावजूद दुकानदार नहीं हो रहे शिफ्ट

Post Views: 2
बिहार

Post navigation

Previous Post: “तंबाकू से आज़ादी, स्वस्थ पीढ़ी की तैयारी!”
Next Post: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे गिरफ्तार, सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया