Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
nifty

भारत-ईयू एफटीए की उम्मीदों पर सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी

Posted on January 28, 2026January 28, 2026 By Chhavi Singh

शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक मजबूत; एक्सिस बैंक, रिलायंस और एनटीपीसी में खरीदारी, एशियन पेंट्स करीब 6% टूटा

ST.News Desk
नई दिल्ली:
भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर सकारात्मक धारणा के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में तेज तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी ने पिछले सत्र की बढ़त को आगे बढ़ाया।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 646.49 अंक उछलकर 82,503.97 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 196.7 अंक की बढ़त के साथ 25,372.10 पर कारोबार करता दिखा।

सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस प्रमुख लाभ में रहे।

हालांकि, एशियन पेंट्स के शेयरों में करीब 6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 4.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,073.92 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया है। मुनाफे में गिरावट का कारण नए श्रम संहिता के लागू होने और एक सहायक कंपनी में इम्पेयरमेंट लॉस को बताया गया।

मारुति, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अन्य पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे।

बाजार की धारणा को उस समय और मजबूती मिली जब भारत और यूरोपीय संघ ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते पर मुहर लगाई। इस समझौते को “मदर ऑफ ऑल डील्स” बताया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लगभग दो अरब लोगों का साझा बाजार तैयार करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शीर्ष ईयू नेतृत्व ने व्यापार और रक्षा सहयोग को केंद्र में रखते हुए पांच साल का व्यापक एजेंडा पेश किया।

अधिकारियों के अनुसार, वैश्विक जीडीपी के लगभग एक-चौथाई हिस्से को कवर करने वाला यह एफटीए यूरोपीय संघ में भारत के 99 प्रतिशत निर्यात पर शुल्क घटाएगा, जबकि भारत में ईयू के 97 प्रतिशत से अधिक निर्यात पर भी आयात शुल्क में कटौती करेगा।

इस बीच, मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 3,068.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 8,999.71 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की, जैसा कि एक्सचेंज आंकड़ों से पता चलता है।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक बढ़त में रहे, जबकि जापान का निक्केई 225 गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, “एफआईआई लगातार बिकवाली कर रहे हैं, जबकि पर्याप्त फंड वाले डीआईआई मजबूत बुनियादी कंपनियों के शेयरों में आक्रामक खरीदारी कर रहे हैं। भारत-ईयू व्यापार समझौता दीर्घकाल में बड़ा सकारात्मक कारक है और अब निवेशकों की नजर 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट पर है।”

मंगलवार को सेंसेक्स 319.78 अंक या 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,857.48 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 126.75 अंक या 0.51 प्रतिशत चढ़कर 25,175.40 पर बंद हुआ था।

दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: रिसाइकल सामग्री पर जीएसटी में राहत की मांग, बजट 2026 से पहले सीएसई ने उठाई आवाज
Next Post: बारामती में बड़ा विमान हादसा: डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन लैंडिंग के दौरान क्रैश, 5 लोगों के निधन की खबर

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया