Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form
pm 2

पीएम 2.5 में मौजूद अमोनियम नाइट्रेट का संबंध बच्चों की कमजोर याददाश्त से : अध्ययन

Posted on November 5, 2024November 5, 2024 By Chhavi Singh
Spread the love

नयी दिल्ली : अमोनियम नाइट्रेट पीएम 2.5 प्रदूषण का एक अहम तत्व होने के साथ-साथ कृषि उत्सर्जन का भी एक उत्पाद है जिसके बारे में पाया गया है कि यह बच्चों की सीखने की क्षमता के अलावा उनकी याददाश्त को भी विपरीत रूप से प्रभावित करता है। यह दावा एक नवीनतम अध्ययन में किया गया है। यह रसायन तब बनता है जब कृषि गतिविधियों से निकलने वाली अमोनिया गैस जीवाश्म ईंधन को जलाने के बाद उत्पन्न होने वाले नाइट्रिक एसिड के साथ प्रतिक्रिया करती है।

पूर्व के अध्ययनों में पाया गया था कि अमोनियम नाइट्रेट अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी उम्र संबंधी बीमारियों के खतरों को भी बढाता है। इन दोनों रोगों से ग्रस्त होने पर अनुभूति और स्मृति प्रभावित होती है। अध्ययन के मुताबिक लंबे समय तक पीएम2.5 के संपर्क में रहने पर तंत्रिकातंत्र संबंधी बीमारी का खतरा रहता है। वायु गुणवत्ता मापने का एक महत्वपूर्ण घटक पीएम2.5 है जो धूल, कालिख, कार्बनिक यौगिकों और धातुओं का मिशण्रहै। पीएम2.5 के एक कण का व्यास 2.5 माइक्रोमीटर से कम होता है। यह कण फेफड़ों में गहराई तक जाने के लिए जाना जाता है, जहां से यह रक्तप्रवाह में प्रवेश कर सकता है और फिर मस्तिष्क त पहुंच सकता है जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं।


वर्ष 2020 के एक अध्ययन में, अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया विविद्यालय (यूएससी) के अनुसंधानकर्ताओं वाली एक टीम ने पीएम2.5 पर समग्र रूप से गौर किया और पाया कि बच्चों के संज्ञानात्मकता पर इसका कोई संभावित प्रभाव नहीं है। इस अध्ययन को भी उसी टीम द्वारा किया गया। यह अध्ययन ‘एनवायर्नमेंटल हेल्थ पर्सपेक्टिव्स’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ, जिसमें पीएम2.5 बनाने वाले 15 रसायनों का विश्लेषण किया गया है। इस प्रकार अमोनियम नाइट्रेट एक ‘प्रमुख संभावित खतरे’ के रूप में उभरा।

देश के विभिन्न इलाकों के 9-11 वर्ष की उम्र के लगभग 8,600 बच्चों के आवासीय पते के आधार पर अनुसंधानकर्ताओं ने पीएम2.5 के घटकों के संपर्क के वाषिर्क स्तर का विश्लेषण करने के लिए ‘स्पेसियो-टेंपोरल मॉडल’ (देश-काल आधारित मॉडल) का उपयोग किया। यूएससी में जनसंख्या और सार्वजनिक स्वास्थ्य विज्ञान के प्रोफेसर और अध्ययन के लेखक मेगन हर्टिंग ने कहा कि सबसे मजबूत निष्कर्ष यह था कि अमोनियम नाइट्रेट कण सीखने की खराब क्षमता और खराब याददाश्त से जुड़े थे।

इस अध्ययन से उन सबूतों को बल मिला है जिससे पता चला है कि पीएम 2.5 प्रदूषण सभी उम्र के लोगों की स्मृति और संज्ञानात्मक बोध के लिए हानिकारक है। अनुसंधानपत्र को लिखने वालों ने लिखा, ‘‘मिशण्रमॉडंिलग ने पीएम2.5 के रासायनिक घटकों और बच्चों के संज्ञानात्मक प्रदर्शन (सभी तीन संज्ञानात्मक डोमेन में) के बीच संचयी नकारात्मक संबंधों का खुलासा किया जिनमें अमोनियम, नाइट्रेट, पोटेशियम, सिलिकॉन और कैल्शियम का सबसे बड़ा योगदान था।’’

Spread the love
दिल्ली/NCR, लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: कनाड़ा के हिंदू मंदिर में खालिस्तानी समर्थकों की हिंसा के बाद भाजपा ने ‘सख्त कदम’ का भरोसा दिया
Next Post: संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत की तारीख की घोषणा

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Special Report
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • दिल्ली/NCR
  • पर्यटन
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विडियो
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल

Latest Post

  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव
  • Couples Special: बोरिंग सेक्स लाइफ में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ट्राई कर सकते हैं ये 4 नई पोजीशन

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme