Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form
temple

कनाड़ा के हिंदू मंदिर में खालिस्तानी समर्थकों की हिंसा के बाद भाजपा ने ‘सख्त कदम’ का भरोसा दिया

Posted on November 5, 2024November 5, 2024 By Chhavi Singh
Spread the love

नयी दिल्ली : भाजपा ने कनाडा के एक मंदिर में हुए हमले पर सोमवार को कहा कि जब हिंदुओं के उत्पीड़न या उनके अधिकारों के हनन की बात आती है, तो पार्टी और उसकी सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। खालिस्तानी झंडे लिए प्रदर्शनकारियों की रविवार को ब्रैम्पटन केंिहदू सभा मंदिर में लोगों के साथ झड़प हुई, जिसके बाद ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने एक कड़ा बयान जारी कर ‘भारत विरोधी’ तत्वों द्वारा किए गए हमले कींिनदा की। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में इस घटना के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘हम सभी ने देखा है कि भारत ने कनाडा को कितना कड़ा और स्पष्ट जवाब दिया है।’’

उन्होंने कहा कि जब हिंदुओं के उत्पीड़न या उनके अधिकारों के हनन की बात आती है तो भाजपा और उसकी सरकार ‘सख्त कदम’ उठाती है। भाटिया ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस मामले का संज्ञान लेते हुए भारत अपना रुख बहुत दृढता से रखेगा और जो भी जरूरी कदम हो वह उठाएगा।’’ ‘केनैडियन ब्रॉडकांिस्टग कॉरपोरेशन’ की रिपोर्ट के अनुसार, पील क्षेत्रीय पुलिस ने रविवार को बताया कि ब्रैम्पटन के एक मंदिर के बाहर विरोध प्रदर्शन हुआ था और सोशल मीडिया पर प्रसारित घटना के कुछ अपुष्ट वीडियो में प्रदर्शनकारी खालिस्तान के समर्थन में बैनर पकड़े नजर आए।

रिपोर्ट में कहा गया कि वीडियो में लोग एक-दूसरे पर घूंसे बरसाते और एक-दूसरे पर डंडों से हमला करते नजर आए। यह घटनांिहदू सभा मंदिर के आसपास के मैदान में होती प्रतीत हो रही है। इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत कनाडा में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर ‘बेहदंिचतित’ है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘हम ओंटारियो के ब्रैम्पटन मेंंिहदू सभा मंदिर में कल चरमपंथियों और अलगाववादियों द्वारा की गईंिहसा कींिनदा करते हैं।’’ बयान में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के हवाले से कहा गया, ‘‘हम कनाडा सरकार से यह सुनिश्चित करने की अपील करते हैं कि सभी धार्मिक स्थल इस तरह के हमलों से सुरक्षित हों।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम यह भी उम्मीद करते हैं किंिहसा में शामिल लोगों पर मुकदमा चलाया जाएगा। हम कनाडा में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बेहदंिचतित हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारतीयों और कनाडाई नागरिकों को समान रूप से सेवाएं प्रदान करने के लिए हमारे वाणिज्य दूतावास अधिकारियों के कदम धमकी, उत्पीड़न औरंिहसा से नहीं डिगेंगे।’’

Spread the love
अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: ‘आप’ ने दलित मेयर चुनाव का निर्णय लेने में लगा दिए महीनों : योगेश वर्मा
Next Post: पीएम 2.5 में मौजूद अमोनियम नाइट्रेट का संबंध बच्चों की कमजोर याददाश्त से : अध्ययन

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Special Report
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • दिल्ली/NCR
  • पर्यटन
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विडियो
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल

Latest Post

  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव
  • Couples Special: बोरिंग सेक्स लाइफ में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ट्राई कर सकते हैं ये 4 नई पोजीशन

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme