Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 04 01 at 15.25.08

रोहतास में जल्द से जल्द खुले राज्य विश्वविद्यालय:- अभाविप

Posted on April 2, 2025April 2, 2025 By Chhavi Singh

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बिहार के राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान को 7 सूत्री मांग पत्र सौंपा, छात्रों के विभिन्न मुद्दों को उठाया

हैदर अली
सासाराम (संचारटाइम्स.न्यूज)

रोहतास (बिहार): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान को एक 7 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस पत्र में विद्यार्थी परिषद ने छात्रों की विभिन्न समस्याओं और शैक्षिक मुद्दों को लेकर गंभीर आपत्ति जताई और इनके समाधान की मांग की।

ABVP के विभाग संयोजक सुरज सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा से ही छात्रों की शैक्षणिक समस्याओं के समाधान के लिए काम करती रही है। उन्होंने राज्यपाल से निम्नलिखित मांगों का समाधान करने की अपील की:

रोहतास जिले में विश्वविद्यालय की स्थापना: सुरज सिंह ने कहा कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत सबसे अधिक महाविद्यालय रोहतास जिले में हैं, लेकिन राज्य विश्वविद्यालय न होने के कारण छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रतिदिन लगभग 150 किलोमीटर की दूरी तय कर आरा जाना पड़ता है। यह विशेष रूप से गरीब छात्रों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। उन्होंने राज्यपाल से रोहतास में शीघ्र विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग की।

शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन की देरी: विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों के शिक्षक और कर्मचारियों को पिछले 5 महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिसके कारण उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। स्नातकोत्तर शिक्षा की कमी: उन्होंने कहा कि रोहतास जिले के किसी भी महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (M.Com) की पढ़ाई नहीं होती है। इस कारण छात्रों को स्नातक की डिग्री के बाद आगे की पढ़ाई के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सभी विषयों में स्नातकोत्तर शिक्षा शीघ्र शुरू करने की मांग की।

भूमाफियों द्वारा शांति प्रसाद जैन महाविद्यालय की भूमि पर कब्जा: सासाराम स्थित शांति प्रसाद जैन महाविद्यालय की लगभग 2 एकड़ 68 डिसमिल जमीन पर भूमाफिया द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है। इस पर महाविद्यालय प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

शेरशाह महाविद्यालय में शिक्षक की कमी: शेरशाह महाविद्यालय में कुछ पूर्व तकनीकी एजेंसियों द्वारा शिक्षक की सीटों की संख्या घटा दी गई है, जिससे छात्रों को प्रतिदिन क्लास करने में समस्या होती है। सासाराम में छात्रावास की आवश्यकता: उन्होंने सासाराम में सभी वर्गों के छात्रों के लिए एक छात्रावास का निर्माण करने की मांग की, ताकि सभी आर्थिक वर्ग के छात्र सस्ती दरों पर शिक्षा प्राप्त कर सकें।

छात्र संघ चुनाव की मांग: ABVP ने यह भी उठाया कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में सात वर्ष पहले छात्र संघ चुनाव हुआ था, लेकिन उसके बाद अब तक छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं। उन्होंने इस मामले में भी राज्यपाल से हस्तक्षेप की अपील की। इस मौके पर ABVP के जिला संयोजक रौशन पांडेय, निप्पू कुमार, अंकित महाजन, मनीष कुमार, रितेश कुमार, आदित्य कश्यप और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

बिहार, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: बिहार के राज्यपाल ने भारतीय नव वर्ष महोत्सव में भाग लिया, 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का किया आह्वान
Next Post: वक्फ बिल पर महाभारत : सरकार और विपक्ष में घमासान, लोस में 2 अप्रैल को होगा पेश

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया