Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
teacher

समाज के मार्गदर्शक हैं शिक्षक : शैक्षिक संवाद मंच द्वारा शिक्षक सम्मान एवं पुस्तक विमोचन समारोह

Posted on October 8, 2024October 8, 2024 By Chhavi Singh

पुस्तक ‘नदी बहने लगी है’ का विमोचन

84 शिक्षकों को मिला गिजुभाई बधेका सम्मान

प्रदीप कुमार सिंह
लखनऊ ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज) :
शैक्षिक संवाद मंच द्वारा 6 अक्टूबर को आयोजित शिक्षक सम्मान एवं पुस्तक विमोचन समारोह में उन शिक्षकों और शिक्षिकाओं को हर वर्ष सम्मानित किया जाता है जो विद्यालय को आनंद घर कार्यक्रम के अनुरूप विकसित करने में योगदान देते हैं। इस वर्ष, कार्यक्रम में श्री दुर्गेश्वर राय द्वारा संपादित पुस्तक नदी बहने लगी का विमोचन भी किया गया।

समारोह के अति विशिष्ट अतिथि पद्मश्री उमाशंकर पांडेय ने अपने उद्गार में कहा कि शिक्षा व्यक्ति और समाज का निर्माण करती है, और शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने शिक्षकों के शैक्षिक समर्पण, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण में योगदान को सराहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती एवं गिजुभाई बधेका के चित्रों पर माल्यार्पण से हुआ। शैक्षिक संवाद मंच के संरक्षक रामकिशोर पांडेय ने मंच की विकास यात्रा और ‘विद्यालय बनें आनंदघर’ के ध्येय पर विचार प्रस्तुत किए।

समारोह में वरिष्ठ बाल साहित्यकार बंधु कुशावर्ती की अध्यक्षता में कविता संग्रह नदी बहने लगी है का विमोचन किया गया। इस अवसर पर 84 शिक्षकों को गिजुभाई बधेका राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2024 और 48 रचनाकारों में से 38 को ‘काव्य सरिता सम्मान’ प्रदान किया गया। सम्मान में स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र, मेडल और पुस्तक प्रतियां शामिल थीं।

मुख्य अतिथि डॉ. जाकिर अली रजनीश ने शिक्षकों की रचनाओं की सराहना की और नवीन तकनीकों का उपयोग करने पर जोर दिया। बंधु कुशावर्ती ने शिक्षकों को गिजुभाई बधेका के आदर्शों के अनुसार शिक्षा में उत्कृष्टता की दिशा में काम करने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम में 100 से अधिक शिक्षकों और रचनाकारों ने भाग लिया। समारोह में ‘बाल उमंग’ पत्रिका का भी विमोचन किया गया। अंत में, आभार प्रदर्शन विनीत कुमार मिश्रा ने किया।

समारोह की देख-रेख में विकास त्रिपाठी, वैशाली मिश्रा, अमित प्रजापति समेत अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने पीडीपी की हार स्वीकार की
Next Post: रतन टाटा का मुंबई के अस्पताल में निधन

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया