crossorigin="anonymous"> शाहाबाद की धरती प्राचीन -काल से आध्यात्मिक, धार्मिक, साहित्यिक तथा सांस्कृतिक आदि रूप से उर्वरा रही है : अखिलेश कुमार सिंह - Sanchar Times

शाहाबाद की धरती प्राचीन -काल से आध्यात्मिक, धार्मिक, साहित्यिक तथा सांस्कृतिक आदि रूप से उर्वरा रही है : अखिलेश कुमार सिंह

Spread the love

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

शाहाबाद की धरती प्राचीन -काल से आध्यात्मिक, धार्मिक, साहित्यिक तथा सांस्कृतिक आदि रूप से उर्वरा रही है। यहाँ रोहिताश्व का किला,ब्रह्मर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि, शेरशाह सूरी,बाबू वीर कुँवर सिंह,बाबू निशान सिंह तथा हाजी बेगम आदि की वीरभूमि इसका जीता-जागता प्रमाण है। जबकि रामसुभग सिंह, बाबू जगजीवन राम, शिवपूजन शास्त्री जैसे आदि नेताओं की राजनीतिक भूमि रही है। उक्त बातें शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक अखिलेश कुमार सिंह ने सासाराम के परिसदन में आयोजित एक प्रेसवार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि समिति 2019 से शाहाबाद के विभिन्न जिलों तथा इसके बाहर भी शाहाबाद की संस्कृति, साहित्य आदि को कार्यक्रम के माध्यम से उजागर करती रही है। समिति के संयोजक अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि 2025 में 6-7 दिसम्बर को रोहतासगढ़ किला पर एक भव्य कार्यक्रम करने की योजना है।

प्रेसवार्ता में शामिल दिनारा विधानसभा के विधायक विजय कुमार मंडल ने भी कुछ इसी तरह की बातें कही। प्रेसवार्ता में समाजसेवी तथा कॉंग्रेस नेता जीएम अंसारी,राजद के जिलाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर,समाजसेवी ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू,राजद नेता विमल सिंह तथा मुखिया राजू यादव सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।


Spread the love