Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 07 20 at 14.15.35

जदयू कार्यालय सासाराम में प्रेसवार्ता: जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री की योजनाओं को बताया ऐतिहासिक, अरविंद तिवारी ने ग्रहण की सदस्यता

Posted on July 20, 2025July 20, 2025 By Sanchar Times News

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

विश्वकर्मा मोड़ स्थित बाजार समिति तकिया के पास रोहतास जिला जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

जिलाध्यक्ष कुशवाहा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के सर्वांगीण विकास और आमजन की भलाई के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने खास तौर पर वृद्धावस्था पेंशन को ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 करने, जीविका दीदियों के मानदेय को लगभग दोगुना करने, प्रत्येक पंचायत में कन्या विवाह भवन निर्माण तथा 125 यूनिट बिजली फ्री जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “ये फैसले समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं और जनता में व्यापक खुशी का माहौल है।”

जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि जदयू की सरकार सुशासन और जनहित को प्राथमिकता देती है, और मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए फैसले आम जनता के बुनियादी सुविधाओं की पूर्ति और कल्याण के उद्देश्य से होते हैं। प्रेसवार्ता के दौरान सासाराम निवासी अरविंद तिवारी का पार्टी में स्वागत किया गया। यह उल्लेखनीय है कि उन्होंने पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में औपचारिक रूप से जदयू की सदस्यता ग्रहण की है।

इस मौके पर अशोक प्रजापति, रिंकू सिंह, असलम अंसारी, अलख निरंजन, कामता पटेल, संगीता सिंह, उषा कुशवाहा, प्रमोद महतो, अजय महतो, सैलेश पटेल, राजेश सोनकर, गुड्डू पटेल, अनूप कुमार गुप्ता, नरेन्द्र चंद्रवंशी सहित कई पार्टी कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे।

Post Views: 1
बिहार

Post navigation

Previous Post: रोहतास में स्वतंत्रता सेनानी सरनाम सिंह की 167वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, बलिदान को किया गया नमन
Next Post: मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक: केंद्र सरकार ने विपक्ष की प्रमुख मांगें स्वीकारी, ऑपरेशन सिंदूर सहित कई मुद्दों पर चर्चा को तैयार

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया