Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Capture 24

रोहतास में नहीं थम रहा हत्या का सिलसिला, जमीन विवाद में एक व्यापारी की पीट-पीट कर हत्या

Posted on July 19, 2025July 19, 2025 By Sanchar Times News

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

रोहतास जिले से इन दिनों हत्या, लूट एवं गोली मारकर घायल करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा घटना रोहतास जिले के अमझोर थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां बीते 24 घंटे के भीतर हीं जमीन विवाद में एक और व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि अमझोर थाना क्षेत्र के जागोडीह गांव में जमीन विवाद में एक कपड़ा व्यापारी वीरेंद्र सिंह की शुक्रवार की सुबह हत्या कर दी गई। हालांकि इस मामले में पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर दो व्यक्ति को हिरासत में लिया है और पूछताछ करते हुए मामले की जांच में जुट गई है।

Capture 1 6

स्थानीय लोगों में आक्रोश

जागोडीह गांव में अर्चना वस्त्रालय के मालिक वीरेंद्र सिंह की हत्या के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इसके अलावा एक बड़े व्यवसायी की हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और इस घटना ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।

जमीन विवाद में हत्या की आशंका

वहीं कपड़ा व्यवसायी वीरेन्द्र सिंह की हत्या के पीछे जमीन विवाद की बातें सामने आ रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार मृतक वीरेंद्र सिंह का अपने परिवार व गोतिया के साथ बीते कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार की सुबह भी खेती करने को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ और इसी विवाद में कुछ लोगों ने वीरेंद्र सिंह को पीट-पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

दो लोग गिरफ्तार

वहीं घटना की सूचना मिलते हीं तत्काल घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में रोहतास पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि दो परिवार के बीच खेती करने को लेकर उपजे विवाद में एक व्यक्ति को पीट-पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया गया था, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मारपीट के आरोपी दो लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।

लोगों का रोहतास पुलिस से उठता जा रहा भरोसा

जिले में एक के बाद एक हो रही हत्या, लूट, चोरी जैसी जघन्य आपराधिक घटनाओं ने रोहतास पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। दरअसल बीते दो-तीन दिनों के भीतर जिले में हत्या व जानलेवा हमले की यह चौथी घटना है, जिससे लोगों का रोहतास पुलिस पर से अब भरोसा उठता जा रहा है। हालांकि आपराधिक घटनाओं के पश्चात रोहतास पुलिस द्वारा करवाई तो की जाती है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई अपराधियों के बीच खौफ पैदा करने में नाकाम साबित हो रही है। बीते 24 घंटे के भीतर अमझोर थाना क्षेत्र में हुई हत्या की यह दूसरी घटना प्रमाण के लिए काफी है कि लोगों में रोहतास पुलिस का अब जरा भी खौफ नहीं है।

Post Views: 1
बिहार

Post navigation

Previous Post: रोहतास: शिक्षक ने सीने भर पानी पार कर पहुंचाया शिक्षा का संदेश, वायरल वीडियो ने बताया जमीनी हकीकत
Next Post: सूर्यपुरा CO प्रकरण पर समाजसेवी तुराबनियाजी की प्रतिक्रिया, “एकतरफा कार्रवाई से नहीं मिलेगा न्याय, हो निष्पक्ष जांच”

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया