Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
Screenshot 2025 07 22 145745

उपराष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल, अटकलों का बाजार गर्म

Posted on July 22, 2025July 22, 2025 By Sanchar Times News

ST.News Desk, New Delhi : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे ने देश की सियासत में हलचल मचा दी है। आधिकारिक तौर पर इस्तीफे की वजह “स्वास्थ्य कारण” बताई जा रही है, लेकिन इसके पीछे के घटनाक्रम कुछ और ही इशारा कर रहे हैं। धनखड़ ने 20 जुलाई को अपनी पत्नी के जन्मदिन पर संसद और लोकसभा टीवी के 800 से ज्यादा स्टाफ के लिए भव्य लंच पार्टी का आयोजन किया, जिसे अब राजनीतिक गलियारों में ‘फेयरवेल पार्टी’ के रूप में देखा जा रहा है।

सोमवार को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन वे सदन में सक्रिय नजर आए—नए सांसदों को शपथ दिलाई, विपक्षी नेता खरगे को बोलने का पूरा मौका दिया, और कार्यवाही समाप्त होने के बाद भी संसद में रुके रहे। लेकिन शाम तक उनके जयपुर दौरे की सूचना सामने आई और फिर 6 बजे के आसपास यह खबर आई कि उन्होंने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

सूत्रों का कहना है कि सत्तारूढ़ दल की ओर से उन्हें यह संदेश मिला था कि जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग नोटिस के लिए आवश्यक 50 से अधिक सांसदों के हस्ताक्षर जुट चुके हैं, लेकिन सभी विपक्षी दलों से हैं। उसी के बाद उन्होंने इस्तीफा सौंप दिया।

बिहार कनेक्शन और नीतीश कुमार की चर्चा

राजनीतिक हलकों में यह अटकल भी तेज़ है कि धनखड़ के इस्तीफे से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए उपराष्ट्रपति बनने का रास्ता साफ किया जा रहा है। भाजपा बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक सीटें जीतने की रणनीति पर काम कर रही है। नीतीश को उपराष्ट्रपति बनाना एक बड़ा राजनीतिक दांव साबित हो सकता है। भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर ने भी इस संभावना को मीडिया में हवा दी।

न्यायपालिका से तनातनी और अंदरूनी मतभेद

धनखड़ और न्यायपालिका के बीच लंबे समय से खींचतान रही है। उपराष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा एनजेएसी रद्द करने के फैसले की खुलकर आलोचना की थी। इससे सरकार को भी अप्रत्यक्ष आलोचना का सामना करना पड़ा। वहीं, राज्यसभा में ‘मीमिक्री विवाद’ और जया बच्चन से हुई तीखी नोकझोंक के दौरान भी पार्टी उनके साथ मजबूती से नहीं खड़ी दिखाई दी।

राज्यसभा में नाराजगी के संकेत

राज्यसभा में सोमवार को बीएसी (कार्य मंत्रणा समिति) की बैठक में जेपी नड्डा और किरेन रिजिजू की अनुपस्थिति को भी धनखड़ के लिए सरकार की बेरुखी के तौर पर देखा जा रहा है। नड्डा द्वारा सदन में “केवल मैं तय करूंगा क्या रिकॉर्ड में जाएगा” जैसी टिप्पणी ने भी विवाद को और हवा दी।

क्या मोदी सरकार के पास नया प्लान है?

अब सबकी नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले कदम पर है। क्या नीतीश कुमार उपराष्ट्रपति बनेंगे? या भाजपा कोई चौंकाने वाला चेहरा सामने लाएगी? हालांकि इस्तीफे को अभी राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृति नहीं दी गई है, और न ही कोई फेयरवेल कार्यक्रम घोषित हुआ है। लेकिन ये तय है कि धनखड़ अब दोबारा राज्यसभा की अध्यक्षता नहीं करेंगे। इस इस्तीफे के पीछे की असली वजह चाहे जो भी हो, लेकिन इतना साफ है कि यह एक साधारण घटनाक्रम नहीं, बल्कि एक रणनीतिक राजनीतिक कदम है। आने वाले दिन भारतीय राजनीति में नए समीकरणों का संकेत दे सकते हैं।

Post Views: 1
दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जय प्रकाश जनता दल (जेपीजेडी) का बिगुल, पार्टी ने दिखाई सक्रियता
Next Post: संसद में विपक्ष का हंगामा, बिहार की मतदाता सूची पर बवाल; उपराष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे की आधिकारिक घोषणा

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया