crossorigin="anonymous"> बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला, ऐसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम - Sanchar Times

बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला, ऐसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम

Spread the love

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही दोनों कक्षाओं के परिणाम घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे।

ST.News Desk
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र-छात्राएं इन दिनों अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही दोनों कक्षाओं के नतीजे जारी कर सकता है। हालांकि अभी तक बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

सबसे पहले स्टूडेंट्स को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
जानकारी भरते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
छात्र अपना परिणाम चेक कर उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
भविष्य के लिए चाहें तो इसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

बोर्ड की ओर से जानकारी दी गई है कि राज्य के सभी जिलों में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम तेजी से जारी है। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही परिणाम घोषित किए जाएंगे।

कब हुई थी परीक्षा?

इस वर्ष बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद कॉपियों की जांच का काम शुरू कर दिया गया था। कॉपी जांच प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 से शुरू हुई और बोर्ड का लक्ष्य 10 मार्च तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने का रखा गया है, ताकि जल्द से जल्द परिणाम जारी किए जा सकें।

पिछले साल कब आया था रिजल्ट?

पिछले साल यानी 2025 में बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट 25 मार्च 2025 को दोपहर 1:15 बजे जारी किया था। वहीं 10वीं कक्षा का परिणाम 29 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे घोषित किया गया था। ऐसे में इस साल भी मार्च के आखिरी हफ्ते तक नतीजे आने की संभावना जताई जा रही है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *