Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 10 15 at 17.35.33

देव में भगवान भास्कर की पूजा कर त्रिविक्रम सिंह ने किया चुनाव प्रचार का शंखनाद

Posted on October 16, 2025October 16, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

भाजपा से औरंगाबाद विधानसभा के उम्मीदवार बनाए जाने के बाद त्रिविक्रम सिंह बुधवार को भगवान भास्कर की नगरी देव पहुंचे। उन्होंने देव स्थित सूर्य मंदिर में भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना कर अपने चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया।

इस मौके पर त्रिविक्रम सिंह ने स्थानीय जनता से मुलाकात की और कहा कि भाजपा ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ उन्हें जनता की सेवा का अवसर दिया है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके चुनावी एजेंडे में शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ और पेयजल समस्या का समाधान प्रमुख मुद्दे रहेंगे।

त्रिविक्रम सिंह ने कहा, “मैं औरंगाबाद का बेटा हूँ और बेटे की तरह यहां की जनता की सेवा करूंगा।” देव जाते समय रास्ते में कई स्थानों पर समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। उन्होंने भी जनता से आशीर्वाद प्राप्त किया।

बता दें कि भाजपा ने सोमवार को 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें त्रिविक्रम सिंह का नाम भी शामिल था। नाम की घोषणा के बाद बुधवार को वे औरंगाबाद पहुंचे और सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ चुनाव अभियान की शुरुआत की। इससे पहले उन्होंने सासाराम स्थित शक्तिपीठ मां ताराचण्डी धाम में भी दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

बिहार

Post navigation

Previous Post: भोजपुरी गायक रितेश पांडे ने करगहर विधानसभा से भरा पर्चा
Next Post: सासाराम विधानसभा से एनसीपी ने आशुतोष सिंह को बनाया उम्मीदवार, 17 अक्टूबर को करेंगे नामांकन

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री
  • जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपियों की पहचान की
  • UP Election 2027: लखनऊ में ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर, अखिलेश यादव पर निशाना
  • Ritesh Pandey Extortion Case: भोजपुरी सिंगर से 10 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया