Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2024 12 04 at 21.10.34 scaled

रोहतास में दो दिवसीय कृषि मेला और उ‌द्यान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन

Posted on December 4, 2024December 4, 2024 By Sanchar Times News

इस मेले में कृषि और कृषि से जुड़े विभिन्न विभागों, प्रतिष्ठित कंपनियों एवं प्रतिष्ठानों ने नवीनतम कृषि तकनीकों और नवोन्मेषी कार्यों से संबंधित प्रचार-प्रसार के लिए स्टॉल लगाए

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा द्वारा दो दिवसीय कृषि मेला और उ‌द्यान प्रदर्शनी प्रतियोगिता के पहले दिन का आयोजन वनस्पति अनुसंधान इकाई एवं कृषि विज्ञान केंद्र के प्रक्षेत्र में किया गया। इस मेले में कृषि और कृषि से जुड़े विभिन्न विभागों, प्रतिष्ठित कंपनियों एवं प्रतिष्ठानों ने नवीनतम कृषि तकनीकों और नवोन्मेषी कार्यों से संबंधित प्रचार-प्रसार के लिए स्टॉल लगाए। साथ ही, किसानों को कृषि क्षेत्र में नए दृष्टिकोण और तकनीकी जानकारी दी गई।

WhatsApp Image 2024 12 04 at 21.10.35

मेले में उ‌द्यान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें फल, फूल और सब्जियों का मूल्यांकन किया गया, और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करने की योजना रखी गई। कला जत्था के माध्यम से नुक्कड़ नाटक के जरिए फसल अवशेष प्रबंधन, जल जीवन हरियाली, और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक किया गया।

WhatsApp Image 2024 12 04 at 21.10.35 2

मेले में वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय की छात्राओं ने फसल अवशेष प्रबंधन और जलवायु अनुकूल खेती पर पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लिया। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उप विकास आयुक्त रोहतास, वरीय वैज्ञानिक वनस्पति अनुसंधान इकाई विक्रमगंज, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र बिक्रमगंज, प्रभारी सिंचाई अनुसंधान केंद्र, वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय, डुमरांव के वैज्ञानिक और जिला कृषि पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर विभिन्न प्रखंडों से आए सैकड़ों किसानों को समसामयिक कृषि जानकारी दी गई, साथ ही उन्हें उत्कृष्ट कृषि प्रणालियों को अपनाने के लिए तकनीकी सत्रों के माध्यम से जागरूक किया गया। कृषि विभाग के अन्य वरीय अधिकारी और प्रसार कर्मी भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2024 12 04 at 21.10.35 1
Post Views: 1
बिहार

Post navigation

Previous Post: जमीनी संरक्षण को लेकर अशोक बैठा ने सरकार पर किया जुबानी हमला
Next Post: भाजपा ने कांग्रेस पर अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस के एजेंडे को आगे बढ़ाने का लगाया आरोप

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया