Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
Capture 1 1

स्टिस फॉर बादल’ मुहिम के तहत हजारों लोग सड़क पर उतरे, कातिल डीएसपी को बर्खास्त कर फांसी दिलाने की मांग

Posted on January 10, 2025January 10, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

रोहतास जिले के चर्चित बादल हत्याकांड में मुख्य आरोपी यातायात डीएसपी आदिल बिलाल की गिरफ्तारी नहीं होने से जन्मे आक्रोश ने अब अभियान का रूप ले लिया है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया से लेकर जिलेभर में अभियान चलाए जा रहे हैं तथा हर कोई यातायात डीएसपी की गिरफ्तारी को लेकर सवाल कर रहा है। इसी क्रम में गुरुवार से जिला मुख्यालय सासाराम में ‘जस्टिस फॉर बादल’ मुहिम की शुरुआत भी हुई है।

पहले दिन हजारों की संख्या में लोग इस मुहिम का हिस्सा बने और बाल विकास मैदान से निकलकर प्रभाकर रोड, काली स्थान, कचहरी मोड होते हुए लोगों ने जिला समाहरणालय के समक्ष सरकार एवं बिहार पुलिस द्वारा मामले में बरती जा रही लापरवाही के खिलाफ अपना विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन में शामिल हजारों की संख्या में लोगों ने पूरे रास्ते बिहार पुलिस हाय-हाय के नारे लगाए। इस दौरान कातिल डीएसपी को गिरफ्तार करो, हत्याकांड की न्यायिक जांच हो, पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजा दो, कातिल डीएसपी को बर्खास्त करो आदि स्लोगन लिखे तख्ती व बैनर भी लोगों के हाथों में दिखाई दिए और सभी के चेहरे पर बिहार पुलिस के खिलाफ आक्रोश देखा गया।

WhatsApp Image 2025 01 09 at 16.03.25

वहीं मुहिम में शामिल सक्रिय सदस्य राजीव रंजन सिंह उर्फ टुटुल ने बताया कि विगत 27 दिसंबर को ट्रैफिक डीएसपी आदिल बिलाल द्वारा बादल सिंह की हत्या किए जाने के विरोध में आज शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक पूरे मामले की न्यायिक जांच, पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजा, कातिल डीएसपी को बर्खास्त कर फांसी की सजा नहीं दी जाती तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: रोहतास जिले में एंबुलेंस सेवा आज से ठप, कर्मियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
Next Post: जदयू रोहतास जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा की अगुवाई में एनडीए की बैठक, विधानसभा चुनाव को लेकर बनी रणनीति

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया