Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
up 1

UP Govt Jobs 2023: किस विभाग में जानिए कितने पद हैं खाली, सीएम योगी ने जल्द भरने के दिए निर्देश

Posted on September 26, 2023 By Sanchar Times News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी विभागों में खाली पदों को जल्द से जल्द भरने के लिए कहा है। सीएम ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिवों व प्रमुख सचिवों के साथ विभागवार कार्मिकों की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभागों में ग्राम, नगर और जिला से लेकर शासन स्तर तक प्रत्येक संवर्ग की समीक्षा कर आवश्यक रिक्तियों की स्थिति स्पष्ट की जाए। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के माध्यम से सभी विभागों में खाली पदों, जारी नियुक्ति प्रक्रिया और जरूरी मानव संसाधन की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

डॉक्टरों के करीब 6000 पद : पूरे यूपी में डॉक्टरों के 6000 पद खाली हैं। जिनमें एलोपैथिक से लेकर होम्यो पैथिक, आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सकों के पद खाली हैं।

माध्यमिक शिक्षा विभाग में सबसे ज्यादा मौके : माध्यमिक शिक्षा विभाग में समूह क के 96, समूह ख के 3172, समूह ग के 41136 और समूह घ के 22230 पद रिक्त हैं। इसमें अप्लाई करके आप उत्तर प्रदेश के माध्यामिक शिक्षा विभाग में नौकरी पा सकते हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग : बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के 51112, खंड शिक्षा अधिकारी के 34, कनिष्ठ सहायक के 875 और परिचारक के 3919 पद खाली हैं। इसमें आप टीचिंग के साथ-साथ बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्नि पदों पर नौकरी पा सकते हैं।

अधीनस्थ सेवा में 6 हजार पद : अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में विभिन्न विभागों के छह हजार पद भरने के लिए अधियाचन आए हैं, पद भरने के लिए संबंधित प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग में जिला समाज कल्याण अधिकारी के 12 पद खाली रिक्त हैं। अधियाचन यूपीपीएससी को भेजा जा चुका है। साथ ही साथ रजिस्ट्रार फर्म्स सोसायटी एवं चिट्स कार्यालय में 83 पद रिक्त हैं।

वन विभाग में खाली हैं 4130 पद : वन विभाग में 4130 पद खाली हैं। 1300 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जबकि 700 का विज्ञापन निकाला जा चुका है। विभाग ने सभी पदों का अधियाचन आयोग को भेज दिया है।
पुलिस में दिसंबर तक भरे जाएंगे पद

सीएम ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में सुगमता के लिए ई-अधियाचन की व्यवस्था लागू की गई है। नियुक्ति के लिए अधियाचन भेजने से पहले आरक्षण नियमावली का ठीक से परीक्षण कर लिया जाए। नगर विकास जैसे विभागों में तमाम नए पदों के सृजन की जरूरत है, जिसके लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। राजस्व विभाग में समायोजित किए गए चकबंदी लेखपालों को प्रशिक्षण दिया जाए। पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर जारी चयन की प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी कर लें।

Post Views: 1
उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: हैवानियत: हाईवे पर चलती कार में शराब पीकर अश्लील वीडियो देखकर दिनभर गैंगरेप
Next Post: सियासी सहूलियत के हिसाब से आतंकवाद पर एक्शन सही नहीं : एस जयशंकर

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया