crossorigin="anonymous"> उपेंद्र कुशवाहा ने छठ पर्व पर सुशासन और विकास का संदेश दिया - Sanchar Times

उपेंद्र कुशवाहा ने छठ पर्व पर सुशासन और विकास का संदेश दिया

Spread the love

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

छठ पर्व के पावन अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने सुशासन और विकास पर जोर देते हुए कहा कि जब तक सुशासन नहीं होगा, राज्य में विकास की गाड़ी आगे नहीं बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि बिहार दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने भी यही बात कही थी कि विकास के लिए सुशासन बेहद जरूरी है। उन्होंने अपराध और अपराधी प्रवृत्ति वाले लोगों को रोकने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। 2005 से पहले बिहार में अपराध और पाखंड का ऐसा मंजर था कि लोग घर से निकलने से डरते थे। कुशवाहा ने सजग करने के लहजा में कहा कि यदि राजद की सरकार आएगी तो वही स्थिति वापस लौट सकती है।

उन्होंने कहा कि हम लोग हमेशा से सुशासन के पैरोकार रहे हैं। छठ पर्व में जिस सादगी के साथ लोग रहते हैं, वैसे ही आगे भी रहना चाहिए। यही मेरी कामना और लोगों को संदेश है।


Spread the love