Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
parliament

संसद में हंगामा: एसआईआर और अन्य मुद्दों पर विपक्ष का विरोध, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

Posted on July 23, 2025July 23, 2025 By Sanchar Times News

ST.News Desk, New Delhi : संसद के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और अन्य मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों ने जोरदार हंगामा किया, जिसके चलते लोकसभा और राज्यसभा दोनों की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी।

लोकसभा में विपक्ष के सदस्यों ने एसआईआर, बांग्लाभाषी प्रवासियों के साथ कथित भेदभाव और केंद्र की नीतियों को लेकर लगातार नारेबाजी की। दो बार स्थगन के बाद, सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में भी स्थिति कुछ ऐसी ही रही, जहाँ दो बार स्थगन के बाद बैठक दोपहर 2:05 बजे स्थगित कर दी गई।

हंगामे के बीच, सरकार ने दो महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए:

राष्ट्रीय खेल शासन विधेयक, 2025: जिसके तहत भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) को विधायी दायरे में लाया जाएगा, हालांकि उसकी स्वायत्तता बनी रहेगी। विवादों का समाधान राष्ट्रीय पंचाट के माध्यम से किया जाएगा।

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संशोधन विधेयक, 2025: खेलों में डोपिंग नियंत्रण को सुदृढ़ करने के लिए वाडा (WADA) की सिफारिशों को शामिल करते हुए संशोधन प्रस्तावित हैं। सदन में जद(यू) सांसद गिरिधारी यादव ने बिहार को नई ट्रेनें न दिए जाने का मुद्दा उठाया। इसके जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मोदी सरकार ने बिहार के लिए पांच नई ‘अमृत भारत’ ट्रेनों की शुरुआत की है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तख्तियां लेकर विरोध कर रहे सांसदों को आड़े हाथों लिया और चेतावनी दी कि “सड़कों का आचरण संसद में न दोहराएं।” उन्होंने कहा कि सांसदों का व्यवहार ‘माननीय’ पद की गरिमा के अनुरूप होना चाहिए।

वहीं, गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने कहा कि नए आपराधिक कानूनों में न्यायिक प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के साथ-साथ दुष्कर्म पीड़िताओं की गरिमा की रक्षा के लिए कई अहम प्रावधान किए गए हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसदों ने भी लोकसभा और राज्यसभा में नोटिस देकर बांग्लाभाषी प्रवासियों से कथित भेदभाव और एसआईआर मुद्दे पर चर्चा की मांग की है।

Post Views: 1
दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में होगी विशेष चर्चा, लोकसभा में 28 और राज्यसभा में 29 जुलाई को बहस की संभावना
Next Post: Delhi-NCR में भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम, कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया