Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
mamta

West Bengal Election Result 2026: ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन, काउंटिंग पर उठाए सवाल

Posted on May 4, 2026May 4, 2026 By Chhavi Singh

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी की बड़ी बढ़त के बीच मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने पहला बयान जारी कर चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं और कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर पर डटे रहने की अपील की है

ST.News Desk
पश्चिम बंगाल में जारी मतगणना के बीच Mamata Banerjee ने दावा किया है कि शुरुआती रुझानों को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है और असली तस्वीर अभी सामने आना बाकी है। उन्होंने कहा कि अभी सिर्फ 4 राउंड की गिनती हुई है, जबकि कुल 14 से 18 राउंड तक काउंटिंग होती है, ऐसे में अंतिम नतीजों से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाज़ी होगी।

भवानीपुर सीट से उम्मीदवार ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि टीएमसी के काउंटिंग एजेंट्स और उम्मीदवारों को काउंटिंग सेंटर जाने से रोका जा रहा है। उन्होंने इसे बीजेपी की रणनीति बताते हुए कहा कि जानबूझकर शुरुआती राउंड में बीजेपी को आगे दिखाया जा रहा है।

#WATCH | कोलकाता: भवानीपुर से TMC उम्मीदवार व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "काउंटिंग एजेंट और उम्मीदवार काउंटिग सेंटर छोड़कर न आएं। यह भाजपा का प्लान है, मैं कल से ही बोल रही हूं पहले उन्हें आगे दिखाया जाएगा। कई जगह उन्होंने काउंटिंग को बंद कर रखा है। कल्याणी… pic.twitter.com/1Sx3eSTJPS

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026

ममता बनर्जी ने कहा, “काउंटिंग एजेंट और उम्मीदवार काउंटिंग सेंटर छोड़कर न जाएं। यह भाजपा का प्लान है। कई जगह काउंटिंग रोक दी गई है। कल्याणी में ऐसी मशीनें मिली हैं जहां कोई मेल नहीं है। सेंट्रल फोर्स के जरिए हर तरफ से TMC पर अत्याचार हो रहा है।”

उन्होंने यह भी दावा किया कि 100 से ज्यादा सीटों पर टीएमसी आगे है, लेकिन इसे सार्वजनिक नहीं किया जा रहा। उनके मुताबिक, चुनाव आयोग और केंद्रीय बल मिलकर निष्पक्षता से काम नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा, “मन खराब करने की जरूरत नहीं है। 2-4 राउंड की गिनती से कुछ तय नहीं होता। सूर्यास्त के बाद तस्वीर बदलेगी और हम जीतेंगे। किसी को डरने की जरूरत नहीं है।”

जहां एक तरफ रुझान बीजेपी के पक्ष में जाते दिख रहे हैं, वहीं Mamata Banerjee का यह बयान साफ करता है कि टीएमसी अभी भी मुकाबले में वापसी की उम्मीद लगाए हुए है। अब सबकी नजर अंतिम नतीजों पर टिकी है, जो यह तय करेंगे कि बंगाल की सत्ता किसके हाथ में जाएगी।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: West Bengal Election Result 2026 Live: “4 मई, दीदी गई” का नारा सच? बंगाल में BJP की बढ़त
Next Post: Election Results 2026: बंगाल–असम में BJP बहुमत के पार, शाम 6:30 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे PM मोदी

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया