Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
ma

मां, कहां मरती है!” – अभय कुमार शर्मा ‘मलोट’ की भावनात्मक कविता

Posted on February 22, 2025February 22, 2025 By Sanchar Times News

New Delhi : ST.News

कविता “मां, कहां मरती है!” में अभय कुमार शर्मा ‘मलोट’ ने मां की अहमियत और उसकी यादों की गहरी भावना को व्यक्त किया है। यह कविता एक बेटे के दिल से निकलकर मां की कमी और उसके बिना जीवन की सूनी राहों को दर्शाती है।

कविता में, बचपन में मां के पल्लू के संरक्षण की यादें, उसकी स्नेह और देखभाल की ओर इशारा करती हैं, जो जीवन के कठिन पल में हमेशा हमें संजीवनी शक्ति देती हैं। यह कविता मां के अदृश्य, लेकिन स्थायी प्रभाव को महसूस कराती है, चाहे वह उसके संस्कारों के रूप में हो या उसकी हर छोटी सी बात और उपस्थिति की याद में।

मां के बिना जीवन कितना सूना होता है, यह कविता उन सभी भावनाओं और यादों को एक सुंदर तरीके से बयां करती है।

अभय कुमार शर्मा ‘मलोट’

WhatsApp Image 2025 02 22 at 18.24.49

वो पल्लू,
जो बचपन में,
हमे छुपाता था,
धूप से,
धूल से,
आज,
उसकी कमी अखरती है।
मां,
सदा याद रहती है,
वो कहां मरती है!

सब कुछ दिया प्रभु ने,
मगर,
आंखें उसको तरसती हैं।
मां,
सदा याद रहती है,
वो कहां मरती है!

कभी, पत्नि के प्यार में,
कभी, बेटे की तकरार में।
कभी,
बेटी बन गरजती है।
मां,
सदा याद रहती है,
वो कहां मरती है!

बातों के सलीके में,
उठने बैठने के तरीके में,
वो,
संस्कार बन छलकती है।
मां,
सदा याद रहती है,
वो कहां मरती है।

Post Views: 1
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: महाशिवरात्रि पर विवाहित जोड़ों के लिए व्रत और पूजा की विशेषताएँ
Next Post: “सहपाठी की गोलीबारी में अमित की मौत, संजीत घायल”

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया