Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
sansad 2

Women Reservation Bill को लेकर क्रेडिट लेने की मची होड़…

Posted on September 19, 2023September 19, 2023 By Sanchar Times News

महिला आरक्षण विधेयक को मोदी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इसके बाद इसे माना जा रहा है कि संसद के इस विशेष सत्र में इसे पेश किया जा सकता है। लेकिन अब इसको लेकर क्रेडिट लेने की हो मच गई है। साथ ही साथ विपक्ष सवाल उठा रहा है कि चुनाव में कुछ समय बाकी रह गया है, तब इसे क्यों लाया गया। सोनिया गांधी ने मंगलवार को कहा कि महिला आरक्षण विधेयक ”हमारा है”। कांग्रेस ने कहा कि वह इस कथित कदम का स्वागत करती है क्योंकि पार्टी लंबे समय से यह मांग उठाती रही है। मंगलवार को जब वह संसद में प्रवेश कर रही थीं तो बिल के बारे में पूछे जाने पर सोनिया गांधी ने कहा, “यह हमारा है, अपना है।” एक दिन पहले ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, “हम केंद्रीय मंत्रिमंडल के कथित फैसले का स्वागत करते हैं और विधेयक के विवरण का इंतजार कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “विशेष सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में इस पर बहुत अच्छी तरह से चर्चा की जा सकती थी और गोपनीयता के पर्दे के तहत काम करने के बजाय आम सहमति बनाई जा सकती थी।”

महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम चाहते हैं कि महिला आरक्षण बिल जल्द से जल्द लाया जाए और पारित किया जाए। महिला आरक्षण बिल की शुरुआत यूपीए और खासकर मैडम सोनिया गांधी ने की थी। इसमें इतना समय लग गया, लेकिन अगर इसे पेश किया जाए तो हमें खुशी होगी। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का 2008 से यह(महिला आरक्षण बिल) मुद्दा रहा है। 2014 में भाजपा सरकार आई, हम हर वर्ष कहते थे महिला आरक्षण बिल कब लागू होगा। ये 10 साल भूल गए थे अब 2024 में चुनाव है और इन्हें इसकी याद आई है। जिस मुफ्त की रेवड़ी की यह बात कर रहे हैं ये वही कर रहे हैं… हम तो चाहते हैं कि महिला आरक्षण बिल लागू हो। 2014 में इन्होंने बिल पास क्यों नहीं किया? हम तो महिला आरक्षण बिल पास होने के पक्ष में थे।

कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि ये कांग्रेस का बिल है। ये कांग्रेस लेकर आई थी। मार्च 2010 में ये राज्यसभा से पास हो गया। बीजेपी को सत्ता में आए 9.5 साल हो गए। उन्होंने ऐसा क्यों सोचा चुनाव से ठीक पहले महिला आरक्षण विधेयक का? आप सत्ता पाना चाहते हैं लेकिन अगर विधेयक सदन के सामने आता है तो हम उसका स्वागत करेंगे। टीएमसी सांसद डोला सेन का ने कहा कि यह चुनाव की मजबूरी है, और कुछ नहीं। चुनाव आ रहे हैं, उन्होंने पिछले 9.5 साल में कुछ नहीं किया…अगर वे महिला आरक्षण बिल लाएंगे तो हम इसका समर्थन करेंगे… देर आये दुरुस्त आये। आप सांसद सुशील गुप्ता कहते हैं, ”एक दशक से यह बिल राज्यसभा से पारित होने के बाद लंबित था। इसे लगभग दस साल पहले पारित हो जाना चाहिए था जब मोदी सरकार सत्ता में आई थी. इसके लिए एक विशेष सत्र बुलाना पड़ा.” देर आए दुरुस्त आए, ऐसा होना चाहिए। महिलाओं को उनका हक मिलना चाहिए…आप हमेशा महिलाओं के बेहतर प्रतिनिधित्व के समर्थन में है…इसमें कोई शक नहीं कि यह बिल कांग्रेस सरकार के दौरान राज्यसभा में पास हो गया था। लेकिन ऐसा हो सकता है लोकसभा में पारित नहीं हुआ। उस समय के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों दोषी हैं।”

Post Views: 1
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: पुराने भवन को अलविदा, नई संसद का श्रीगणेश, प्रधानमंत्री ने कहा कि भवन बदला है, भाव भी बदलना चाहिए, भावना भी बदलनी चाहिए
Next Post: हेमंत सोरेन को झटका, ED के समन के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया