Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Capture 33

जमीन कब्जा करने गया युवक हथियार-कारतूस के साथ गिरफ्तार

Posted on February 23, 2025February 23, 2025 By Chhavi Singh

एक अन्य को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ


हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

दरिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन पर शनिवार की रात ताराचंडी के पास स्थित एक होटल के सामने से आपराधिक घटना को अंजाम देने की मंशा से जुटे गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार युवक शहर के शहजलालपीर निवासी गुलाम मुस्तफा उर्फ छोटू बताया जाता है। उसकी निशानदेही पर खेत की झाड़ी से एक पिस्तौल, 18 गोली, एक मैग्जीन व एक स्मार्ट मोबाइल भी बरामद हुआ है।

सासाराम एक के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि उन्हें इस बात की सूचना मिली थी कि कुछ हथियारबंद बदमाश किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने केे लिए फोरलेन पर स्थित समृद्धि होटल के पास जुटे हुए हैं। सूचना मिलने के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में दरिगांव, करवंदिया, सासाराम नगर, धौड़ाढ व शिवसागर थाना की पुलिस टीम को शामिल कर छापेमारी की गई। छापेमारी के गिरोह के अन्य सदस्य पुलिस के पहुंचते ही भागने लगे। जिसमें एक को मौके पर ही दबोच लिया गया। दबोचे गए युवक की निशानदेही पर हथियार व कारतूस बरामद किया गया है। गिरोह से जुड़े एक अन्य सदस्य को भी हिरासत में लेकर फिलहाल पूछताछ की जा रही है। बताते चले कि शहर के फोरलेन बाइपास पर जमीन कब्जा करने वाले कई गिरोह सक्रिय हैं,जो हथियार के बल पर वर्चस्व कायम कर कब्जा करने की कवायद करते है। आपसी वर्चस्व में रक्त रंजित होने की कई घटनाएं भी पूर्व में घट चुकी है, जिसका कारण भूमि विवाद से जुड़ा हुआ माना जाता है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: स्नेहा कुशवाहा तथा उमरा खान के न्याय के लिए 40 किलोमीटर की बाईक आक्रोश रैली निकाली
Next Post: कोचस में महा दलित की भूमि पर गेहूं की फसल को रौंदने का विरोध, अशोक बैठा ने उठाया कानून पर सवाल

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति
  • राहुल गांधी पर फडणवीस का हमला, छात्राओं से संवाद को बताया ‘पाखंडपूर्ण रवैया’

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया