अमेरिका में शिकागो स्थित यूनाइटेड एयरलाइंस (यूए) ने रविवार को घोषणा की कि उसने संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) की आवश्यकता के अनुसार सभी बोइंग 737 मैक्स 9 विमानों की उड़ान को अस्थायी रूप से रोक दिया है।
यूए ने एफएए द्वारा आवश्यक निरीक्षण करने के लिए सभी बोइंग 737 मैक्स 9 विमानों की सेवा अस्थायी रूप से निलंबित कर दी है। एयरलाइन ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा, हम सभी मैक्स 9 विमानों को सेवा में वापस करने के लिए निरीक्षण प्रक्रिया और आवश्यकताओं को स्पष्ट करने के लिए एफएए के साथ काम कर रहे हैं। अलास्का एयरलाइंस के विमान की खिड़की और विमान का कुछ हिस्सा उड़ान के दौरान टूट जाने के बाद यूए को ग्राउंड किया गया है। बोइंग 737 मैक्स 9 शुक्रवार को 16 हजार फीट की ऊंचाई पर था, जिससे एक बड़ा छेद हो गया और यात्री केबिन में दबाव कम हो गया।
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया, अलास्का एयरलाइंस की एक फ्लाइट की खिड़की और विमान का एक एक हिस्सा बीच हवा में ही उड़ गया। इसके बाद इस प्लेन की ओरेगॉन शहर में किसी तरह इमज्रेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। कैलिफ़ोर्निया के लिए रवाना हुए विमान को उड़ान भरने के 20 मिनट बाद वापस पोर्टलैंड में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड और एफएए ने क्षतिग्रस्त विमान की समीक्षा शुरू कर दी है। अभी कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। यह घटना इस एयरलाइंस के लिए तीसरी बड़ी सुरक्षा चिंता है।