Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
Screenshot 2025 06 27 154111

ईरान-इजरायल युद्ध विराम के बाद भी 400 किलो यूरेनियम बना रहस्य, क्या नॉर्थ कोरिया पहुंचा खतरनाक माल?

Posted on June 27, 2025June 27, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk : ईरान और इजरायल के बीच 12 दिनों तक चले तीव्र संघर्ष के बाद युद्धविराम तो लागू हो गया है, लेकिन इसके बाद भी ईरान के 400 किलो उच्च गुणवत्ता वाले यूरेनियम को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंताएं गहराती जा रही हैं। अमेरिकी सैटेलाइट कंपनी मैक्सार द्वारा जारी की गई तस्वीरों से यह संकेत मिला था कि फोर्डो परमाणु अड्डे से अमेरिकी हमले से पहले ही यूरेनियम और उपकरणों को हटा लिया गया था।

19 जून से ही संयंत्र से कम से कम 16 ट्रकों में सामग्री शिफ्ट की गई, जिससे यह आशंका और गहरा गई कि ईरान ने हमले की आशंका के मद्देनज़र अपने परमाणु ठिकानों को खाली कर दिया था। हालांकि युद्ध के दौरान यह स्पष्ट नहीं हो सका कि ईरान कुल कितना यूरेनियम सुरक्षित निकालने में सफल रहा।

अब अमेरिकी मीडिया में यह दावा किया जा रहा है कि ईरान ने 400 किलो संवर्धित यूरेनियम को किसी गुप्त स्थान पर छिपा दिया है — इतनी मात्रा से 10 से अधिक परमाणु बम बनाए जा सकते हैं, क्योंकि एक बम के लिए औसतन 25 से 30 किलो यूरेनियम की जरूरत होती है।

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने ईरान से इस यूरेनियम को लौटाने की सख्त मांग की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान को यह संदेश दिया है कि उसे संवर्धित यूरेनियम सौंपना होगा।

क्या यूरेनियम नॉर्थ कोरिया पहुंच गया?
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार कार्ट बोल्टन ने दावा किया है कि ईरान और उत्तर कोरिया के बीच एक खतरनाक गठजोड़ बन रहा है। उनके अनुसार, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई हर हाल में परमाणु हथियार हासिल करना चाहते हैं और इस प्रयास में किम जोंग उन उनकी मदद कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, ईरान के परमाणु स्थलों पर शांति होने के बावजूद उत्तर कोरिया के परमाणु केंद्रों में असामान्य गतिविधियां देखी गई हैं। एक आशंका यह भी है कि ईरान से गायब हुआ 400 किलो यूरेनियम नॉर्थ कोरिया भेज दिया गया है, जिससे वैश्विक सुरक्षा संकट और गहरा सकता है।

अमेरिका ने किए जबरदस्त हमले, फिर भी सवाल बरकरार
अमेरिका ने अपने सहयोगी इजरायल के साथ मिलकर ईरान के तीन प्रमुख परमाणु स्थलों पर 30,000 पाउंड वजनी बंकर बस्टर बम गिराए। बावजूद इसके, अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने 400 किलो यूरेनियम के दावे को खारिज करते हुए कहा कि उनके पास इस संबंध में कोई खुफिया सूचना नहीं है।

हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि ये हमले ईरान के परमाणु कार्यक्रम को स्थायी रूप से रोकने में नहीं, बल्कि केवल विलंबित करने में सक्षम रहे हैं।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या ईरान का परमाणु खजाना वाकई किसी गुप्त ठिकाने पर है या फिर वैश्विक परमाणु संकट के दरवाजे पर खड़ा हो चुका है? अंतरराष्ट्रीय समुदाय की निगाहें अब आने वाले दिनों में ईरान, उत्तर कोरिया और अमेरिका की अगली चाल पर टिकी हैं।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: फेशियल योगा : 45 की उम्र में भी दिखें 35, जानिए कैसे!
Next Post: Faridabad Daughter-in-law Murder Case: ससुर ने दुष्कर्म कर की हत्या, सास गिरफ्तार, पति अरुण फरार

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया