Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
rail

घने कोहरे से सड़क, रेल यातायात प्रभावित

Posted on January 12, 2024 By Chhavi Singh

देश के उत्तरी एवं पूर्वी हिस्सों में बृहस्पतिवार को कोहरे से सड़क और रेल यातायात प्रभावित रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 24 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में ‘बहुत घना’ कोहरा रहा जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश, जम्मू, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार और असम में ‘घना’ कोहरा रहा। वहीं, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में ‘मध्यम’ कोहरा रहा।
पंजाब के ब¨ठडा और उत्तर प्रदेश के आगरा में दृश्यता का स्तर गिर कर शून्य मीटर पर पहुंच गया जबकि यह त्रिपुरा के अगरतला में 25 मीटर रहा। जम्मू, हरियाणा के हिसार, उत्तर प्रदेश के वाराणसी एवं लखनऊ, मध्य प्रदेश के सागर तथा सतना, बिहार के पूर्णिया और असम के तेजपुर में दृश्यता का स्तर 50 मीटर रहा।
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के करीब पालम वेधशाला ने सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता का स्तर 100 मीटर दर्ज किया। हालांकि, सतही हवाओं के कारण इसमें सुधार आया और सुबह सात बजे दृश्यता का स्तर 500 मीटर हो गया।
राजस्थान के गंगानगर और मध्य प्रदेश के भोपाल में दृश्यता का स्तर 200 मीटर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, ‘बहुत घना कोहरा’ तब होता है जब दृश्यता 0 और 50 मीटर के बीच होती है, 51 और 200 मीटर के बीच ‘घना’, 201 और 500 के बीच ‘मध्यम’, और 501 और 1,000 के बीच ‘हल्का’ होता है। देश के उत्तरी मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में नौ और 10 जनवरी को पहाड़ों की तुलना में कम अधिकतम तापमान कम दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: भाजपा के प्रोपेगेंडा की काट के लिए कांग्रेस ने तैयार कर ली है जवाबी रंणनीति
Next Post: जेपी नड्डा ने कांग्रेस की यात्रा को ‘भारत तोड़ो अन्याय यात्रा’ बताया

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया