Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
soren

झारखंड : झामुमो गठबंधन सरकार के विधायकों को हैदराबाद भेजने की तैयारी

Posted on February 1, 2024 By Chhavi Singh

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) का शिकंजा कसता दिख रहा है। उनके इस्तीफे के बाद विधायकों की खरीद-फरोख्त और भाजपा की तरफ से प्रलोभन देने की अटकलें लगाई जा रही हैं। सूत्रों ने कहा है कि झामुमो के साथ-साथ गठबंधन में शामिल दूसरे दलों के विधायकों को राज्य से बाहर भेजने की तैयारी हो रही है। सूत्रों के मुताबिक दो विमानों में सवार विधायक हैदराबाद भेजे जा रहे हैं।


झारखंड में राजनीतिक अस्थिरता गहराने के संकेत हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद विधायकों को तोड़ने की कोशिशें हो सकती हैं। भाजपा के प्रलोभन से बचाने के लिए विधायकों को झारखंड से बाहर भेजने की तैयारी किए जाने की खबरें सामने आई हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सूत्रों ने बताया है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के विधायकों के साथ-साथ गठबंधन में शामिल कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायकों पर भाजपा की नजरें हैं। गठबंधन में शामिल विधायकों को पार्टी के प्रलोभन से बचाने के लिए विधायकों को झारखंड से बाहर किसी सुरक्षित जगह पर भेजने की कवायद हो रही है।


रिपोर्ट के मुताबिक विधायकों को सर्किट हाउस से शिफ्ट किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक बस में झामुमो विधायकों के अलावा गठबंधन सरकार में शामिल दलों के सभी नेता सवार हैं। विधायकों ने सर्किट हाउस से बाहर मौजूद मीडियाकर्मियों के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन का दावा है कि उनके पास 43 विधायकों का समर्थन है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विधायकों के लिए एयरपोर्ट पर दो चार्टड विमान तैयार हैं।
झारखंड के सत्तारूढ़ विधायकों को कांग्रेस शासित प्रदेश हैदराबाद भेजा जा रहा है। इससे पहले पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि खरीद-फरोख्त की किसी भी संभावना को नाकाम करने और विधायकों को एकजुट रखने के प्रयासों के तहत विधायकों को झारखंड से दूसरी जगह भेजा जा रहा है। सूत्रों ने कहा, हमारे विधायकों को हैदराबाद भेजने के लिए दो चार्टर्ड विमान – एक 12 सीटों वाला और दूसरा 37 सीटों वाला – बुक किया गया है। रांची एयरपोर्ट पहुंचे नेताओं में विधायक दल के नेता चंपई सोरेन भी शामिल हैं।

झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: बिहार : सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा को जेड प्लस, तेजस्वी से ली वापस
Next Post: झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री बने चंपई सोरेन

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Ladakh High Court Bench: लद्दाख में बनेगी हाई कोर्ट की बेंच, अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान
  • (no title)
  • तमिलनाडु विधानसभा में सीएम विजय की DMK को खुली चेतावनी, बोले- ‘सारे सबूत मेरे पास हैं, खुलासे के लिए मजबूर न करें’
  • ‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो हैं वो’ रिलीज
  • Weather Update: दिल्ली में बादल और बूंदाबांदी के आसार, यूपी-बिहार-एमपी में भारी बारिश का अलर्ट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया