Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
tiwan

ताइवान में लाई चिंग ते बने नए राष्ट्रपति

Posted on May 20, 2024 By Chhavi Singh

ताइवान की सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) के लाई चिंग ते ने सोमवार को राष्ट्रपति पद की शपथ ली और पदभार ग्रहण किया। ताइवान के विदेश मंत्रालय ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह और अन्य संबंधित कार्यक्रमों में 51 प्रतिनिधिमंडलों में पांच सौ से ज्यादा विदेश अतिथि शामिल हुए। ताइवान से राजनयिक संबंध रखने वाले आठ देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी मौजूद रहे।
पेशे से डॉक्टर लाई (64) ने त्साई इंग वेन (67) की जगह ली है जो अधिकतम दो कार्यकाल पूरा कर चुकी थीं। लाई ऐसे समय में राष्ट्रपति बने हैं जब चीन के साथ ताइवान का टकराव बढ़ रहा है। चीन 2.3 करोड़ की आबादी वाले इस द्वीप पर दावा करता है। ताइवान में 1949 से स्वतंत्र सरकार है। त्साई के आठ साल के शासन में सरकार का फोकस चीन के साथ यथास्थिति बनाए रखने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ताइवान की दृश्यता बढ़ाने पर रहा। समारोह के दौरान उप राष्ट्रपति हसिआओ बी खिम (52) ने भी पद की शपथ ली। वह 2020 से 2023 तक अमेरिका में ताइवान की अनौपचारिक राजदूत रहने से पहले कई साल तक डीपीपी नेता रह चुकी हैं। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी डीपीपी को अलगाववादी संगठन बताती है। उसने धमकी दी है कि यदि पार्टी स्वतंत्रता की ओर कोई औपचारिक कदम बढ़ाती है तो वह ताइवान पर आक्रमण कर देगा।
अमेरिका ताइवान के साथ जटिल रिश्ता रखता है। वह ताइवान की सरकार को मान्यता नहीं देता है, लेकिन 1979 के ताइवान रिलेशन एक्ट के तहत कानूनी तौर पर ताइवान की रक्षा क्षमता को समर्थन देने के लिए बाध्य है।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: ईरान के राष्ट्रपति व विदेश मंत्री की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत
Next Post: लोकसभा चुनाव : बंगाल-झारखंड में बंपर वोटिंग

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया