Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form

मोहम्मद रिजवान ने किया बड़ा कमाल, बतौर एशियन विकेटकीपर SENA देशों में हासिल की ये खास उपलब्धि

Posted on January 3, 2024January 3, 2024 By Chhavi Singh
Spread the love

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और इसके बाद टीम ने 47 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिए थे। यहां से मोहम्मद रिजवान ने पारी को संभालते हुए टीम को शर्मनाक स्थिति से निकालने का काम किया। पाकिस्तान की टीम पहले दिन ही अपनी पहली पारी में 313 रन बनाकर सिमट गई। रिजवान के बल्ले से 103 गेंदों में 88 रनों की पारी देखने को मिली। भले ही वह इस मैच में शतक लगाने से चूक गए लेकिन पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर को एक खास रिकॉर्ड में जरूर पीछे छोड़ने में कामयाब रहे।

मोहम्मद रिजवान को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहले टेस्ट मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके बाद मेलबर्न टेस्ट मैच की दोनों पारियों में रिजवान बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सके थे, लेकिन वह काफी आत्मविश्वास के साथ खेलते जरूर नजर आए। इसके बाद सिडनी टेस्ट में मुश्किल हालात से उन्होंने टीम को निकालते हुए एक बेहतर स्थिति में पहुंचाने में जरूर अहम भूमिका निभाई है। रिजवान अब बचौर एशियन विकेटकीपर बल्लेबाज साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (SENA) देशों में 50 या उससे अधिक रनों की पारी खेलने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने SENA देशों में 60 पारियों में 13 बार ये कारनामा किया है। वहीं दूसरे नंबर पर रिषभ पंत हैं जो 39 पारियों में 8 बार ऐसा करने में कामयाब हुए हैं। इसके अलावा मोहम्मद रिजवान ने 15 पारियों में 7 बार ये कारनामा किया है।

सिडनी टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल को लेकर बात की जाए तो उसमें मोहम्मद रिजवान के अलावा पाकिस्तान की बल्लेबाजी में 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरने वाले तेज गेंदबाज आमेर जमाल का भी बल्ले से कमाल देखने को मिला, जिन्होंने 97 गेंदों का सामना करते हुए 82 रनों की पारी खेली। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी में कप्तान पैट कमिंस एक बार फिर 5 विकेट लेने में कामयाब हो सके। पहले दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बिना किसी नुकसान के 6 रन बना लिए थे।


Spread the love
खेल

Post navigation

Previous Post: इजरायली सेना ने हमास समूह के एक और बड़े कमांडर को हवाई हमले में कर दिया ढेर
Next Post: पाकिस्तान का हुआ बेहद बुरा हाल, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव
  • Couples Special: बोरिंग सेक्स लाइफ में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ट्राई कर सकते हैं ये 4 नई पोजीशन
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • दिल्ली/NCR
  • पर्यटन
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विडियो
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल

Latest Post

  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव
  • Couples Special: बोरिंग सेक्स लाइफ में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ट्राई कर सकते हैं ये 4 नई पोजीशन

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme