Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
hamas

इजरायली सेना ने हमास समूह के एक और बड़े कमांडर को हवाई हमले में कर दिया ढेर

Posted on January 3, 2024 By Chhavi Singh

इजरायली सेना ने हमास समूह के एक और बड़े कमांडर को हवाई हमले में ढेर कर दिया है। यह आतंकी लेबनान के बेरूत में छिपा था। इस आतंकी के मारे जाने की सूचना खुद लेबनान ने दी है। लेबनान के हिजबुल्ला समूह के टेलीविजन स्टेशन का कहना है कि दक्षिणी बेरूत उपनगर में मंगलवार को हुए एक विस्फोट में हमास के शीर्ष अधिकारी सालेह अरौरी की मौत हो गई। हमास की सैन्य शाखा के संस्थापकों में से एक सालेह अरौरी ने वेस्ट बैंक में समूह का नेतृत्व किया था। 7 अक्टूबर को हमास-इजराइल युद्ध शुरू होने से पहले ही इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अरौरी की जान लेने की धमकी दी थी। इसलिए भी यह आइडीएफ की हिट लिस्ट में था।

इस विस्फोट को लेकर इजरायली अधिकारियों ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। लेबनान की सरकारी राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने कहा कि इस विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और इसे एक इजरायली ड्रोन द्वारा अंजाम दिया गया था। लेबनान की राजधानी का दक्षिणी उपनगर मंगलवार शाम एक विस्फोट से दहल गया, जिससे आतंकवादी समूह हिजबुल्ला के गढ़ में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, विस्फोट की प्रकृति के बारे में तत्काल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

यह हमास कमांडर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा दुश्मन था। हमास के इस खूंखार आतंकी ने पीएम नेतन्याहू की हत्या करने की खुली धमकी दी थी। इजरायली सेना इस आतंकी की बेसब्री से तलाश कर रही थी। आखिरकार आइडीएफ ने अब उसका काम खल्लास कर दिया है। यह विस्फोट लेबनान की दक्षिणी सीमा पर इजराइली सैनिकों और हिजबुल्ला के सदस्यों के बीच दो महीने से अधिक समय से जारी भारी गोलीबारी के दौरान हुआ। इससे पहले दिन में हिजबुल्ला ने कहा कि उसके लड़ाकों ने लेबनान-इजराइल सीमा पर इजराइली सैन्य चौकियों को निशाना बनाकर कई हमले किए।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: ईरान ने 9 दोषी ड्रग तस्करों को फांसी दी, यह दुनिया की सबसे ऊंची फांसी की दरों में से एक
Next Post: मोहम्मद रिजवान ने किया बड़ा कमाल, बतौर एशियन विकेटकीपर SENA देशों में हासिल की ये खास उपलब्धि

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया