Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
rk choudhry

सच्चे नेता अपने आसपास के लोगों को बनाते हैं सशक्त : वायुसेना प्रमुख

Posted on January 9, 2024 By Chhavi Singh

नई दिल्ली। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि सच्चे नेता अपने आसपास के लोगों को सशक्त बनाते हैं और उनका प्रभाव परेड मैदान से कहीं आगे तक फैलता है।
वायुसेना प्रमुख चौधरी ने एनसीसी गणतंत्र दिवस-शिविर 2024 में कैडेट को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस संघर्षं, बलिदानों और आकांक्षाओं की याद दिलाता है जिसने एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में भारत की यात्रा को आकार दिया है। गणतंत्र दिवस शिविर 2024 का उद्घाटन पांच जनवरी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया था। इसका समापन 28 जनवरी को होगा।
वायुसेना प्रमुख ने कहा, हमारा राष्ट्र विभिन्न संस्कृतियों, भाषाओं और रीति-रिवाजों का मिशण्रहै, जो लोकतंत्र के संरक्षण और समावेशी प्रगति की दिशा में एक साझा प्रतिबद्धता में परिवर्तित होता है। उन्होंने कहा, हमारे देश के प्रमुख युवा संगठन के रूप में राष्ट्रीय कैडेट कोर ने अनुशासन, नेतृत्व, सौहार्द, टीम भावना, साहस और राष्ट्रीय एकता की गुणवत्ता को विकसित करके लाखों लोगों के जीवन को बदलने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपालंिसह भी मौजूद थे।ंिसंह ने कहा कि एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2024 में कुल 2,274 कैडेट हिस्सा लेंगे, जिसमें महिला कैडेट की भागीदारी बढ़ेगी।
एयर चीफ मार्शल चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि अनुशासन, एनसीसी के लोकाचार की आधारशिला, केवल नियमों का एक विवरण नहीं है बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है। उन्होंने कहा, आचार संहिता का पालन करना, सुविधा से अधिक कर्तव्य को प्राथमिकता देना और चुनौतियों के सामने भी संयम प्रदर्शित करना एक सचेत विकल्प है। अनुशासन विकसित करके, आप न केवल अपने भाग्य को आकार दे रहे हैं, बल्कि एक अनुशासित और व्यवस्थित समाज के निर्माण में भी योगदान दे रहे हैं। ‘एकता और अनुशासन‘ एनसीसी का आदर्श वाक्य है।
वायुसेना प्रमुख ने कहा, नेतृत्व, आपके एनसीसी प्रशिक्षण का एक अन्य प्रमुख पहलू, रैंक या पदानुक्रम तक ही सीमित नहीं है। यह आपके कायरें के माध्यम से दूसरों को प्रेरित करने, भावनाओं को बढ़ावा देने और आपके अधीन रखे गए लोगों की देखभाल करने के बारे में है। याद रखें, सच्चे नेता अपने आसपास के लोगों को सशक्त बनाते हैं और उनका प्रभाव परेड मैदान से कहीं आगे तक फैलता है। उन्होंने एनसीसी की विरासत और कैडेट के बीच इसके मूल्यों की भी सराहना की।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: गोधरा का बदला लेने के लिए गुजरात में सीरियल ब्लास्ट करवाना चाहता था आईएस
Next Post: मालदीव के बहिष्कार में उतरीं बड़ी हस्तियां

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया