Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
cleen

अत्यधिक सफाई की लत भी गंभीर मानसिक बीमारी

Posted on October 9, 2023 By Sanchar Times News

क्या है अब्सेसिव कम्पल्शन डिसार्डर : कोई बार बार हाथ धोते या अत्यधिक सफाई करते हुए मिल जाए तो हम लोग यही सोचेंगे कि जिस तरह से आज कल कोरोना एवं एन्य बीमारियां फैल रही हैं ऐसे मे ये व्यवहार पूरी तरह से सही है, लेकिन हम में से ज्यादातर लोग इस बात से अनजान हैं कि ये एक गंभीर मानसिक बीमारी का लक्षण भी हो सकता है।
-अब्सेसिव कम्पल्शन डिसार्डर नाम की ये बीमारी धीरे-धीरे हमारे आस-पास बढ़ रही है और हम इस गंभीर मानसिक बीमारी से अनजान बने हुए हैं
मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने इस गम्भीर मानसिक समस्या के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि -इस बीमारी के नाम को समझने का प्रयास करें तो अब्सेसिव का अर्थ है कि रोगी के मन में बार बार एक ही तरह के विचार आना और प्रयास करने के बाद भी रोगी द्वारा इन विचारो को न रोक पाना, इन विचारो से अक्सर मन में घबराहट और बेचैनी होती है। कम्पल्शन का अर्थ होता है इन विचारो के आने के बाद रोगी अटपटे काम करता है जैसे गंदगी का विचार आने के बाद अत्यधिक सफ़ाई करना।
संभव है इलाज
-इस बीमारी में दवाओं और काउन्सलिंग के माध्यम से रोगी का इलाज किया जाता है।
ये बीमारी लगभग हर सौ में दो व्यक्तियों को होती है, ये बीमारी महिलाओं और पुरु षों में समान रूप से पायी जाती है और ये बीमारी लगभग हर उम्र में जैसे कि बच्चों, वयस्कों और बुजुर्गों में हो सकती है।
इस बीमारी का इलाज पूरी तरह से सम्भव है, इस बीमारी में दवाओं और काउन्सलिंग के माध्यम से रोगी का इलाज किया जाता है। अन्य मानसिक बीमारियों कि तरह ही इस बीमारी के बारे में भी लोगों के मन में विभिन्न तरह की भ्रांतियाँ है जैसी कि ये बीमारी •यादा सोचने से या किसी तरह के बुरे कर्मो से या फिर भूत प्रेत की वजह से होती है। अक्सर सही जानकारी के अभाव में ऐसे रोगी झाड़ फूंक में क़ीमती समय और पैसा व्यर्थ करते रहते है और धीरे धीरे डिप्रेशन में चले जाते है। अगर आपके घर में या आस पास कोई व्यक्ति इस तरह की समस्या से ग्रशित हो तो उसकी मदद करें और उसे मानसिक रोग विशेषज्ञ से सलाह लेने के लिए प्रेरित करे।
आजकल के बढ़ते तनाव पूर्ण जीवन में सभी को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ साथ अपने मानसिक स्वास्थ्य को भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। सही समय पर सम्बंधित चिकित्सक से परामर्श लें।
क्या होते हैं लक्षण : दइस बीमारी में मरीज़ के मन में बार बार ऐसे विचार आते हैं कि मेरे हाथ, कपड़े या आस पास की वस्तुएं गंदी हैं और अगर इनको साफ़ नहीं किया गया तो कोई गम्भीर बीमारी या समस्या हो जाएगी और मरीज़ ये जानते हुए भी कि ये विचार पूरी तरह से सही नहीं है इसके बावजूद बार बार सफ़ाई में लगा रहता है और अपना बहुमूल्य समय खराब करता है।
-रोगी के मन में तरह तरह के अन्य विचार जैसे अगर मैंने कोई काम किसी विशेष तरह से नहीं किया तो कुछ अनहोनी हो जाएगी, किसी से बात करते समय मन में विचार आना कि कहीं सामने वाले को मेरी बात बुरी ना लग जाए, अपने आस पास की वस्तुओं को किसी विशेष प्रकार से ही रखना है, बार बार मन में शंका आना जैसे मैंने गैस का स्विच बंद किया था या फिर नहीं या फिर दरवाज़ा या ताला बंद किया था या नहीं, ना चाहते हुए भी मन में गंदे और भद्दे विचार आना जैसे लक्षण इस बीमारी के प्रमुख लक्षण हैं।

Post Views: 2
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: इजराइल में बिगड़ते हालातों के बीच एयर इंडिया ने 14 अक्टूबर तक सस्पेंड की फ्लाइट
Next Post: ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया से पीड़ित हो सकते हैं 10.4 करोड़ भारतीय

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया