Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
kishan

अपने खेल से भारत के भरोसेमंद विकेटकीपर-बल्लेबाज बने किशन

Posted on September 8, 2023 By Sanchar Times News

कोलंबो। विकेट के आगे और विकेट के पीछे अपने शानदार प्रदर्शन से एक छोटे से गांव के रहने वाले ईशान किशन भारत के भरोसेमंद विकेटकीपर के रूप में उभरे हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज किशन एक से लेकर पांचवें नंबर तक किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी कर सकते हैं और विकेटकीपर के रूप में हमेशा अपनी जीवंत उपस्थिति दर्ज कराते हैं। यही वजह है कि वह वि कप के लिए केएल राहुल के बाद दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर भारतीय टीम में शामिल हैं।
किशन की यहां तक पहुंचने की यात्रा हालांकि आसान नहीं रही। वह क्रिकेट में बेहतर सुविधाएं हासिल करने के लिए पटना छोड़कर रांची में बस गए थे। झारखंड के तेज गेंदबाज और किशन के दोस्त मोनू कुमार ने कहा, ‘वह शुरू से ही ‘फाइटर’ रहा है तथा क्रिकेट में करियर बनाने को लेकर उसकी राय स्पष्ट थी। वह जहां अभ्यास करता था वह क्षेत्र महेंद्र सिंह धोनी के घर से बेहद करीब था और वह हमेशा माही भाई के नक्शे कदम पर चलना चाहता है तथा हमेशा उनके वीडियो देखता है।’
उन्होंने कहा, ‘सौभाग्य से 2013 में जेएससीए स्टेडियम तैयार हो गया जिससे उसे अपने खेल को बेहतर बनाने में मदद मिली।’ राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में 2018 से किशन के साथ काम करने वाले पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज किरण मोरे ने भी झारखंड के खिलाड़ी की प्रशंसा की।
मोरे ने कहा,‘मैं विकेटकीपरों के शिविर के लिए एनसीए में था और उस बैच में किशन और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी शामिल थे। किशन बेहद फुर्तीला खिलाड़ी है और उस उम्र में भी उसकी विकेटकी¨पग शानदार थी।’ मोरे ने कहा कि उन्होंने किशन के खेल में कोई खास बदलाव नहीं किए और केवल कुछ सुधार ही किए।
उन्होंने कहा, ‘वह एक नैसर्गिक खिलाड़ी था। मैंने उसे विकेटकीपर के रूप में उसकी सिर की स्थिति और बैठने की स्थिति के बारे में बताया। इसके अलावा हमने गेंद पकड़ने की स्थिति पर भी कुछ काम किया। जब मैं मुंबई इंडियन से जुड़ा तो तब भी हमने कुछ चीजों पर काम किया था। वह हमेशा कुछ नई चीज सीखने के लिए तत्पर रहता है।’ किशन को वनडे में अमूमन शीर्ष क्रम में खेलने का मौका मिलता रहा लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में जब उन्हें पांचवें नंबर पर उतारा गया तो उन्होंने विषम परिस्थितियों में 82 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने उन्हें विकप के दौरान केएल राहुल पर प्राथमिकता देने के लिए कहा।

Post Views: 1
खेल

Post navigation

Previous Post: फुटबॉल :पेनल्टी शूटआउट में ईराक से हारा भारत
Next Post: ‘आदित्य’ ने पृथ्वी व चंद्रमा की फोटो भेज सेल्फी ली

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया