Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
football

फुटबॉल :पेनल्टी शूटआउट में ईराक से हारा भारत

Posted on September 8, 2023 By Sanchar Times News

चियांग मई (थाईलैंड)। सुनील छेत्री के बिना खेल रही भारतीय टीम ने विवादास्पद पेनल्टी पर एक गोल गंवाया और अपने से ऊंची रैंकिंग वाली ईराक टीम को पहली हार हराने में नाकाम रही। उसे किंग्स कप में बृहस्पतिवार को पेनल्टी शूटआउट में पराजय झेलनी पड़ी ।
भारतीय टीम 79वें मिनट तक 2-1 से आगे थी जब रैफरी ने ईराक को पेनल्टी दी। ईराकी स्ट्राइकर ऐमेन गाधबान बाक्स में दो डिफेंडरों से भिड़ गए थे। यह पेनल्टी बन नहीं रही थी लेकिन ऐमेन ने इस पर गोल दागकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।
ईराक ने शूटआउटमें 5-4 से जीत दर्ज की। भारत के लिए ब्रेंडन फर्नांडिस स्कोर नहीं कर सके। टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार निर्धारित समय तक स्कोर बराबर रहने पर मैच पेनल्टी शूट आउटमें जायेगा क्योंकि अतिरिक्त समय का प्रावधान नहीं है।
अपने बच्चे के जन्म के कारण टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे छेत्री के बिना भी भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया। भारतीय टीम फीफा रैंकिंग में 99वें और ईराक 70वें स्थान पर रहे। महेश नाओरेम ने 16वें मिनट में भारत को बढ़त दिलाई जिसे करीम अली ने 28वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके उतारा।
ईराक के कप्तान जलाल हसन के आत्मघाती गोल पर भारत ने 51वें मिनट में बढत बनाई जो बाद में ऐमेन ने उतार दी। इस हार के साथ भारत का इस साल 11 मैचों का विजय अभियान भी थम गया।

Post Views: 2
खेल

Post navigation

Previous Post: बारिश के कारण भारतीय टीम ने किया इंडोर अभ्यास
Next Post: अपने खेल से भारत के भरोसेमंद विकेटकीपर-बल्लेबाज बने किशन

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया