Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
asthma

अस्थमा के मरीज भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन

Posted on December 2, 2023 By Chhavi Singh

अस्थमा यानि की दमा के मरीजों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना पड़ता है। क्योंकि जरा सी लापरवाही के कारण इनकी जान मुश्किल में पड़ सकती है। आज के समय में न सिर्फ बुजुर्ग बल्कि युवा और कम उम्र के बच्चे भी अस्थमा की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में इन लोगों को सर्दियों या फिर पॉल्यूशन में ज्यादा समस्या होने लगती हैं। अस्थमा का मुख्य कारण बढ़ता प्रदूषण और कमजोर इम्यूनिटी है।

हांलाकि अस्थमा के पेशेंट यदि स्वास्थ्य के हिसाब से लाइफस्टाइल को मैनेज करते हैं और उसी हिसाब से डाइट लेते हैं, तो इसको काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि अस्थमा के पेशेंट को किस तरह की डाइट लेनी चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए।

अस्थमा के मरीज की डाइट

दाल

बता दें कि दाल हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। क्योंकि दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। अस्थमा के मरीजों कों सोयाबीन, काला चना, मूंग दाल और अन्य दालों का सेवन करना चाहिए। इससे उनके फेफड़े मजबूत होते हैं। इसलिए इन्हें अपनी डाइट में एक कटोरी दाल जरूर शामिल करना चाहिए।

हरी सब्जियां

अस्थमा के पेशेंट को अपनी डाइट में हरी सब्जियां ज्यादा से ज्यादा शामिल करना चाहिए। हरी सब्जियों के सेवन से फेफड़ों में कफ नहीं जमा होता है और शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व और विटामिन्स मिलते हैं। वहीं इस तरह की डाइट लेने से अस्थमा अटैक आने का खतरा काफी हद तक कम होता है।

विटामिन सी

अस्थमा के मरीज को अपनी डाइट में विटामिन सी से भरपूर फूड्स जरूर शामिल करना चाहिए। विटामिन सी से भरपूर चीजों में एंटी आक्सिडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो फेफड़ों को सुरक्षित बनाने का काम करता है। साथ ही इससे अस्थमा अटैक का खतरा भी काफी कम होता है।

तुलसी

तुलसी में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसके सेवन से शरीर को एंटी ऑक्सीडेंट मिलता है। ऐसे में अस्थमा के मरीज रोजाना चाय में तुलसी के पत्ते डालकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही सीजनल बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

शहद दालचीनी

दमा के मरीजों के लिए दालचीनी और शहद का सेवन काफी फायदा पहुंचा सकता है। इसलिए रोजाना रात में सोने से पहले 2-3 चुटकी दालचीनी को शहद में मिलाकर इसका सेवन करने से फेफड़ों को आराम मिलता है।

इन चीजों से करें परहेज

वहीं कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जिनसे अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए दमा के पेशेंट को अपनी डाइट में पपीता, केला, चीनी, गेहूं, अंडा, सोया, चावल और दही नहीं शामिल करना चाहिए। इसके अलावा ज्यादा तली-भुनी चीजों से भी परहेज करना चाहिए।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: Exit Polls : कांग्रेस की टेंशन, आधी रात को मल्लिकार्जुन खड़गे ने की बड़ी बैठक, दिए ये निर्देश
Next Post: कंगारूओं को 20 रन से हराकर भारत ने T-20 सीरीज पर जमाया कब्जा

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया