Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
s jaishankar 1

आज संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा करेंगे विदेश मंत्री जयशंकर

Posted on June 23, 2024 By Sanchar Times News

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अपने समकक्ष अब्दुल्ला बिन जायद अल-नाहयान के साथ व्यापक वार्ता करने के लिए रविवार को अरब देश की यात्रा कर रहे हैं। जयशंकर और अल-नाहयान के द्विपक्षीय मुद्दों के अलावा गाजा की स्थिति पर भी चर्चा करने की उम्मीद है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर की यात्रा क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम के साथ ही भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के समग्र परिदृश्य की समीक्षा करने का अवसर उपलब्ध कराएगी।

उसने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘‘विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा करेंगे।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘यात्रा के दौरान विदेश मंत्री संयुक्त अरब अमीरात के अपने समकक्ष के साथ साझेदारी के व्यापक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।’’ भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच संबंध पिछले कुछ वर्षों में बेहतर हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगस्त 2015 में संयुक्त अरब अमीरात की ऐतिहासिक यात्रा के बाद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंच गए हैं।

दोनों देशों ने आर्थिक भागीदारी को बढ़ाने के लिए फरवरी 2022 में विस्तृत आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर हस्ताक्षर किए थे। संयुक्त अरब अमीरात 2022-23 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के मामले में भारत में चार शीर्ष निवेशकों में से एक रहा था। संयुक्त अरब अमीरात में करीब 35 लाख की आबादी वाला भारतीय समुदाय सबसे बड़ा प्रवासी समूह है।

Post Views: 1
अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित की
Next Post: T20 World Cup 2024 : सुपर 8 में हुआ बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान ने आस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया