Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
shyama prasad

भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted on June 23, 2024 By Sanchar Times News
  • कहा- मुखर्जी का जीवन भारत की एकता के लिए समर्पित था


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका जीवन भारत की एकता और अखंडता के लिए समर्पित था। मुखर्जी पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1953 में एक देश, एक प्रधान, एक विधान और एक निशान के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

उन्होंने कहा,‘‘ देश 1947 में आजाद हुआ और 1950 में भारत ने अपना संविधान लागू किया। लेकिन संविधान लागू करने के साथ ही तत्कालीन कांग्रेस नीत सरकार ने देश के संविधान में अनुच्छेद 370 जोड़कर राष्ट्रीय अखंडता को गंभीर नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तत्कालीन सरकार की मंशा को ध्यान में रखते हुए डॉ. मुखर्जी, जो उस समय केंद्र सरकार में मंत्री थे, ने अपना पद छोड़ दिया और देश की प्रतिष्ठा और अखंडता के लिए कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के लिए एक बड़ा आंदोलन शुरू किया।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें कश्मीर सत्याग्रह के लिए अपना जीवन बलिदान करना पड़ा, जिसे उन्होंने भारतीय जनसंघ कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शुरू किया था। कश्‍मीर में धारा 370 हटाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देते हुए योगी ने कहा कि डॉक्टर मुखर्जी का जो सपना था वह सपना प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में कश्‍मीर में धारा 370 समाप्त कर एक देश में एक प्रधान, एक विधान और एक निशान की उन भावनाओं का सम्मान करने का कार्य भाजपा की सरकार ने किया है।

उन्होंने कहा कि कश्मीर के लिए, देश की अखंडता और सीमाओं की सुरक्षा के लिए त्‍याग और बलिदान देने वालों को यह एक श्रद्धांजलि है। इसके पहले योगी ने सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर अपने संदेश में कहा कि महान राष्ट्रभक्त, भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, उत्कृष्ट शिक्षाविद, राष्ट्रवादियों के मार्गदर्शक, श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! भारत की एकात्मता और अखंडता के लिए समर्पित उनका सम्पूर्ण जीवन एवं बलिदान देश वासियों के लिए महान प्रेरणा है।

योगी के साथ श्रद्धांजलि सभा में उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री स्‍वतंत्र देव सिंह, पूर्व उप मुख्‍यमंत्री व राज्‍यसभा सदस्‍य दिनेश शर्मा तथा पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह समेत कई प्रमुख नेताओं ने डॉक्टर मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्‍स अपने श्रद्धांजलि संदेश में कहा कि भारत की एकता व अखंडता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद व प्रखर राष्ट्रवादी विचारक परम पूज्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी एक्‍स पर डॉक्टर मुखर्जी को अपनी श्रद्धांजलि दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने अपने संदेश में कहा, भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अभिजात देशभक्त व भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। देश की एकता-अखंडता की रक्षा हेतु आपके द्वारा किया गया अद्भुत कार्य हम सभी के लिए प्रति प्रेरणा है।

Post Views: 1
उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: NEET-PG स्थगित : बर्बाद हो चुकी शिक्षा व्यवस्था का एक और दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण-राहुल
Next Post: आज संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा करेंगे विदेश मंत्री जयशंकर

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया