Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमनोरंजन
nusrat

इज़राइल : बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरुचा आखिरकार सुरक्षित लौट आई देश

Posted on October 8, 2023 By Sanchar Times News

बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरुचा आखिरकार सुरक्षित देश लौट आई हैं। अभिनेत्री के देश लौटने की खबर सुनकर उनके चाहने वालों ने राहत की सांस ली है। अभिनेत्री तीन बजे के करीब मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलती हुई स्पॉट हुईं। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। वीडियो में, नुसरत पिंक कलर की ड्रेस में अपने सामान के साथ एयरपोर्ट से निकलते हुए दिखाई दे रही हैं। एयरपोर्ट से निकलने के तुरंत बाद अभिनेत्री को मीडिया ने घेर लिया और उनसे सवाल पूछने शुरू किए। इस दौरान नुसरत काफी ज्यादा परेशान नजर आईं। अभिनेत्री का चेहरा उतरा हुआ था और वो लगभग रोने जैसी हालत में थीं।

नुसरत भरुचा हाइफ़ा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए इज़राइल गयी थी। हाइफ़ा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अभिनेत्री की फिल्म ‘अकेली’ की स्क्रीनिंग थी। इज़राइल और हमास के बीच युद्ध शुरू होते ही अभिनेत्री की टीम का उनके साथ संपर्क टूट गया था। लेकिन जल्द ही टीम ने फिर से अभिनेत्री से संपर्क किया और दूतावास की मदद से उन्हें देश से निकालने में सफल रहे। बता दें, शनिवार को हमास के चरमपंथियों ने गाजा पट्टी के निकट इजराइली शहरों पर हजारों रॉकेट दागे थे। इसके बाद से इज़राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध में अबतक लगभग 500 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

Post Views: 1
मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: उत्तराखंड के दोनों तीर्थ श्री केदारनाथ और श्री बद्रीनाथ नये भारत की नई आभा को प्रस्तुत कर रहे हैं : मुख्यमंत्री योगी
Next Post: इजराइल में बिगड़ते हालातों के बीच एयर इंडिया ने 14 अक्टूबर तक सस्पेंड की फ्लाइट

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया