Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
isril

इस्राइल ने गाजा पट्टी पर हमले तेज किए

Posted on October 10, 2023 By Chhavi Singh

यरूशलम। हमास की ‘सैन्य और शासन क्षमता’ को नष्ट करने के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऐलान के बीच इस्राइल की सेना ने सोमवार को गाजा पट्टी पर हवाई हमले तेज कर दिए और सीमा पर लगी बाड़ के जरिए सेंध लगाने की आशंकाओं को टालने के लिए वहां टैंक तैनात करते हुए हमास आतंकवादियों की तलाश में अपने जवानों को दक्षिण की तरफ रवाना कर दिया।
इस्रइल सरकार ने रविवार को हमास के खिलाफ युद्ध की औपचारिक घोषणा करते हुए आतंकवादी समूह के अप्रत्याशित हमलों का बदला लेने के लिए ‘अहम सैन्य कदम’ उठाने को मंजूरी दी। वहीं, हमास के आतंकवादियों ने भी इस्रइल पर रॉकेट दागना जारी रखा है, जिससे यरूशलम से लेकर तेल अवीव तक हवाई हमलों के प्रति अलर्ट करने वाले सायरन बज रहे हैं। फिलिस्तीनी आतंकवादी समूहों ने इजराइल के 130 लोगों को बंधक बनाने का दावा किया है। इस्रइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने संवाददाताओं को बताया कि इस्रइल का अपने सीमावर्ती समुदायों पर ‘नियंत्रण’ है। उन्होंने कहा कि सोमवार तड़के कुछ छिटपुट घटनाएं हुईं, लेकिन ‘इस स्तर पर समुदायों में कोई लड़ाई नहीं है’ और ‘क्षेत्र में अभी भी आतंकवादी हो सकते हैं।’
उधर, इस्रइली टैंक और ड्रोन आतंकवादी घुसपैठ रोकने की कोशिशों के तहत सीमा बाड़ पर खुले स्थानों की रक्षा करते नजर आए। हगारी ने बताया कि 24 सीमावर्ती समुदायों में से 15 को क्षेत्र से निकाला जा चुका है और बाकियों को अगले 24 घंटों में वहां से निकाले जाने की उम्मीद है। इससे पहले, हमास के प्रवक्ता अब्देल-लतीफ अल-कानौआ ने बताया कि समूह के लड़ाकों ने गाजा के बाहर लड़ाई जारी रखी है और सोमवार सुबह कुछ और इजराइलियों को बंधक बना लिया है। अल-कानौआ ने कहा कि समूह का लक्ष्य इन बंधकों के बदले में इजराइल की हिरासत में मौजूद सभी फलस्तीनी कैदियों को आजाद कराना है।
द राकेट हमले में भारतीय महिला जख्मी
द तीन दिन में 1,23,538 विस्थापित
(खबरें पेज 11 पर)

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: दिव्यांगों ने अपनी कमजोरी को ताकत में बदला : केजरीवाल
Next Post: चाईबासा जेल में बंद अपराधी अमन साहू को पलामू जेल किया जायेगा शिफ्ट

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया