Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंछत्तीसगढ़
pm modi ji

प्रधानमंत्री मोदी ने बिलासपुर में परिवर्तन महासंकल्प रैली को किया संबोधित

Posted on September 30, 2023 By Chhavi Singh

छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर भाजपा राज्य में अपनी पूरी ताकत लगा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर में परिवर्तन महासंकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता का उत्साह देखकर साफ तौर पर इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में इस बार परिवर्तन होकर रहेगा। छत्तीसगढ़ में इस पर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की हर योजना में भ्रष्टाचार है। यहां की जनता भ्रष्टाचार से पूरी तरीके से त्रस्त है। छत्तीसगढ़ के विकास के प्रति हमेशा भाजपा समर्पित रही है। जनता के सपनों को पूरा करना ही हमारा मकसद है। उन्होंने कहा कि हम जनता के सपनों को पूरा करने की गारंटी देते हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में रोजगार के नाम पर घोटाला हो रहा है। छत्तीसगढ़ के सरकार केंद्र सरकार को मदद नहीं कर रही है।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ की आकांक्षाओं को समझते हुए इस प्रदेश का निर्माण किया था। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा केंद्र में हो या राज्य में पूरी तरह समर्पित रही है। आप लिख लीजिए आपका सपना मोदी का संकल्प है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के अत्याचारों से त्रस्त अब छ्तीसगढ़ की जनता कह रही है और नहीं सहेंगे बदल के रहेंगे। छत्तीसगढ़ भ्रस्टाचार और कुशासन से त्रस्त है। रोजगार के नाम पर घोटाले ही घोटाले हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली से मैं जितनी कोशिश करूं यहां कि कांग्रेस सरकार उसको फेल करने में जुटी रहती है। पिछले पांच साल में केंद्र से छत्तीसगढ़ को हजारों करोड़ रुपए मिले हैं। यहां सड़क हो, रेल हो, बिलजी हो, यहां के विकास के लिए मैंने पैसों की कोई कमी नहीं होने दी और ये बात मैं नहीं, बल्कि यहां के कांग्रेस सरकार के उपमुख्यमंत्री का कहना है। इसलिए यहां भाजपा की सरकार जरूरी है।

छत्तीसगढ़

Post navigation

Previous Post: अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान पर BJP का हमला, कहा- यह उनकी छोटी मानसिकता की पहचान
Next Post: एशियन गेम्स 2023 : बॉक्सर निखत जरीन सेमीफाइनल में हारीं, ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • PM Kisan: यूपी के 15 लाख किसानों की किस्त पर संकट
  • BSP में ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक
  • Govinda संग कोमल रानी दिखीं, Sunita Ahuja का क्रिप्टिक बयान वायरल
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया