Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
sharma

भारत आगामी वनडे विश्व कप में आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने के लिए बेताब : रोहित

Posted on August 10, 2023 By Chhavi Singh

मुंबई। कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि भारत आगामी वनडे विश्व कप में आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने के लिए बेताब हैं और उसके पास खिताब जीतने के लिए आत्मविास है। भारत ने एक दशक से आईसीसी प्रतियोगिताओं में खिताब नहीं जीता है। टीम ने पिछला आईसीसी खिताब 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में जीता था जबकि इससे दो साल पहले स्वदेश में विश्व कप जीता था।
रोहित ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी (50 ओवर का) विश्व कप नहीं जीता है। विश्व कप जीतना सपना है और यहां इसके लिए चुनौती पेश करने से खुशी की बात कुछ और नहीं हो सकती।’ उन्होंने कहा, ‘आपको वि कप थाल में सजाकर नहीं मिलता, आपको कड़ी मेहनत करनी होती है और 2011 से इतने वर्षों से हम यही कर रहे हैं। हम सभी इसके लिए लड़ रहे हैं।’
रोहित ने कहा, ‘सभी मैदान पर उतरने और जीतने के लिए बेताब हैं क्योंकि हमें पता है कि हमारे पास अच्छी टीम है। हम सभी अच्छे खिलाड़ी हैं, हमारे पास आत्मविास है कि हम ऐसा कर सकते हैं। ऐसा नहीं हुआ का मतलब नहीं कि हम इसे हल्के में लेंगे। जब हम 2022 विश्व कप में हारे तो मैंने कहा था कि हम अगले विश्व कप के लिए चुनौती पेश करेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘विश्व टेस्ट चैंपियनशिप होने वाली थी और मैंने कहा कि हम इसके लिए लड़ाई जारी रखेंगे। कभी ना कभी तो मिलेगा।’
रोहित ने कहा कि उन्हें टीम की अगुआई की जिम्मेदारी सौंपी गई है लेकिन उनका मुख्य काम बल्लेबाज के रूप में अच्छा प्रदर्शन करना है। उन्होंने कहा, ‘मुझे सबसे पहले बल्लेबाज के रूप में अच्छा करना होगा। कप्तानी इसके बाद आती है.. टीम में मेरी भूमिका बल्लेबाज की अधिक है। सबसे पहले मुझे बड़ी पारियां खेलनी होंगी और टीम के लिए मैच जीतने होंगे।’ विश्व कप से पहले लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी अनुपलब्ध हैं और रोहित ने कहा कि वह अब चोटों से डरते हैं। उन्होंने हालांकि खिलाड़ियों को आराम देने के महत्व पर जोर दिया।
उन्होंने कहा, ‘पिछले साल भी हमने ऐसा ही किया था, टी-20 वि कप होने वाला था इसलिए हमने वनडे क्रिकेट नहीं खेला। अब भी हम ऐसा ही कर रहे हैं, वनडे वि कप होने वाला है तो हम टी-20 मैच नहीं खेल रहे।’ कोहली के हाल में भारत की टी-20 सीरीज में नहीं खेलने के बारे में पूछने पर रोहित ने कहा, ‘यह वि कप वर्ष है, हम सभी को तरोताजा रखना चाहते हैं। पहले से ही हमारी टीम में इतनी चोटें हैं कि अब मुझे चोटों से डर लगता है।’
रोहित ने वनडे क्रिकेट में फॉर्म हासिल करने के लिए सूर्यकुमार यादव का समर्थन किया लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि भारत को यह देखना होगा कि वे दुनिया के नंबर एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज का समर्थन कब तक करते रहेंगे जो अब नंबर छह पर बल्लेबाजी करते हैं। रोहित ने कहा, ‘वह वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहा है और वह कई ऐसे लोगों से बात कर रहा है जिन्होंने बहुत अधिक वनडे क्रिकेट खेला है जिसके कि पता कर सके कि किस तरह के रवैये और मानसिकता की जरूरत होती है।’
भारतीय कप्तान ने कहा, ‘उसके जैसे बल्लेबाज को अतिरिक्त मैच देना महत्वपूर्ण है ताकि वह लय और आत्मविास हासिल कर सके। जिस तरह से उसने इस साल आईपीएल की शुरुआत की, पहले चार-पांच मैच में उसके नाम अधिक रन नहीं थे लेकिन देखो उसने उसके बाद क्या किया।’

खेल

Post navigation

Previous Post: एशियाई खेलों के लिए टीम से बाहर किए जाने से थोड़ा हैरान था : शिखर धवन
Next Post: Sanchar Times NEWS

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया