Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
india

एशिया कप : नेपाल पर बड़ी जीत से सुपर चार में जगह बनाने उतरेगा भारत

Posted on September 4, 2023 By Sanchar Times News

पाकिस्तान के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद भारत का सामना सोमवार को यहां नेपाल से होगा जिसमें रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम बड़ी जीत दर्ज करके एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर चार में अपनी जगह पक्की करने के लिए उतरेगी। पाकिस्तान ग्रुप ए से पहले ही सुपर चार में जगह बना चुका है। उसके दो मैचों में तीन अंक हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द होने से भारत का एक अंक है। यदि सोमवार को होने वाला मैच भी बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो भारत दो अंकों के साथ सुपर चार में पहुंच जाएगा लेकिन रोहित शर्मा और उनके साथी निश्चित तौर पर इस तरह से आगे नहीं बढ़ना चाहेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत के लिए कुछ सकारात्मक पहलू रहे, जिन्हें वह टूर्नामेंट में आगे भी जारी रखना चाहेगा।
पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ ने भारत का शीर्ष क्रम थर्राकर एक समय उसका स्कोर चार विकेट पर 66 रन कर दिया था। लेकिन अपने वनडे कॅरियर में पहली बार पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने पांचवें विकेट के लिए 138 रन जोड़कर भारत का स्कोर 266 रन तक पहुंचाया।
किशन ने विशेषकर प्रभावशाली बल्लेबाजी की और शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के नहीं चलने के बाद एक छोर संभाले रखा। किशन पांचवें नंबर पर चल पाएंगे या नहीं, इसको लेकर संदेह व्यक्त किया जा रहा था लेकिन उन्होंने परिस्थितियों के अनुसार रक्षात्मक और आक्रामक खेल का सुंदर नजारा पेश करके साबित किया कि वह मध्यक्रम में भी सफल हो सकते हैं। नेपाल का गेंदबाजी आक्रमण पाकिस्तान की तरह मजबूत नहीं है और ऐसे में किशन आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करके अपने नाम के आगे कुछ रन जोड़ना चाहेंगे।
इसी तरह से पांड्या की अर्धशतकीय पारी से टीम प्रबंधन खुश होगा। उन्होंने पहले किशन के सहयोगी की भूमिका बखूबी निभाई और बाद में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के सामने भारत के चोटी के चार बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर नहीं चल पाए और टीम प्रबंधन चाहेगा कि यह चारों बल्लेबाज जल्द से जल्द खुद को वनडे क्रिकेट के अनुकूल ढाल दें।
रोहित और कोहली को वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में विश्राम दिया गया था जबकि अय्यर चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं। इन तीनों बल्लेबाजों के पास नेपाल के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने का मौका होगा। भारत को हालांकि यह निराशा होगी उसके गेंदबाजों को पाकिस्तान के बल्लेबाजों के सामने अपना कौशल दिखाने का मौका नहीं मिला। टीम प्रबंधन यह देखने के लिए बेताब होगा कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 10 ओवर करने और 50 ओवर तक क्षेत्ररक्षण करने में किस हद तक सक्षम हैं।
नेपाल टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकिस्तान से 238 रन से हार गया था और उसका लक्ष्य अब भारत के सामने कुछ चुनौती पेश करने का होगा। उसकी उम्मीदें लेग स्पिनर संदीप लामिछाने और कप्तान रोहित पौडेल पर टिकी होंगी।

Post Views: 1
खेल

Post navigation

Previous Post: आदित्य की पृथ्वी की कक्षा से संबंधित पहली प्रक्रिया संपन्न
Next Post: केएल राहुल का वि कप टीम में शामिल होना तय, सैमसन होंगे बाहर

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया