Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
kl rahul

केएल राहुल का वि कप टीम में शामिल होना तय, सैमसन होंगे बाहर

Posted on September 4, 2023 By Sanchar Times News

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) से फिटनेस प्रमाण पत्र हासिल करने के बाद केएल राहुल का वनडे वि कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में जगह बनाना तय है, जिसकी घोषणा मंगलवार तक की जाएगी। राहुल जांघ के ऑपरेशन के बाद बेंगलुरू स्थित एनसीए में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं और एशिया कप के लिए भारतीय टीम से जुड़ने के लिए श्रीलंका रवाना होने से पहले वह अपने फिटनेस कार्यक्रम के अंतिम दौर में भाग लेंगे।
माना जा रहा है कि राहुल के मैच के समान परिस्थितियों में अभ्यास करने के बाद एनसीए के ट्रेनर और टीम प्रबंधन को उनकी फिटनेस को लेकर किसी तरह का संदेह नहीं है। वि कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा करने की अंतिम तिथि पांच सितम्बर है और संभावना है कि भारत इससे पहले अपनी टीम घोषित कर देगा। राहुल को फिटनेस संबंधी मंजूरी प्रमाण पत्र मिलने के बाद चयनकर्ता अब टीम की घोषणा करने के लिए तैयार हैं। वि कप में राहुल को विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभानी पड़ सकती है।
चयन समिति के अध्यक्ष अजित आगरकर शनिवार को पेल्लेकल पहुंच गए थे और माना जा रहा है कि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बारिश की भेंट चढ़ने के बाद कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से टीम को लेकर चर्चा की। ईशान किशन वि कप में टीम के दूसरे विकेटकीपर होंगे। पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को 81 रन की शानदार पारी खेलने के बाद उन्होंने टीम में अपनी जगह पक्की कर दी।
इसका मतलब है कि संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिलेगी। वह रिजर्व विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में अभी टीम के साथ श्रीलंका में हैं। वनडे में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने के बावजूद सूर्यकुमार यादव को टीम में जगह मिलना तय है। वेस्ट इंडीज के खिलाफ सूर्यकुमार वनडे में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे तथा उन्होंने तीन मैचों में केवल 78 रन बनाए थे। हालांकि टीम प्रबंधन का मानना है कि उनकी उपस्थिति से मध्यक्रम को मजबूती मिलेगी।
रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर का चयन पक्का है जिसका मतलब है कि तिलक वर्मा को अभी बाहर बैठना होगा। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी तेज गेंदबाजी विभाग का जिम्मा संभालेंगे जिसमें उनका साथ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और शादरुल ठाकुर देंगे। इसका मतलब है कि एशिया कप के लिए टीम में शामिल प्रसिद्ध कृष्णा को वि कप टीम में जगह नहीं मिलेगी।
स्पिन विभाग की जिम्मेदारी बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव संभालेंगे जिन्होंने 2023 में भारत की तरफ से वनडे में सर्वाधिक 22 विकेट लिए हैं। कुलदीप और र¨वद्र जडेजा भारत की पहली पसंद के दो स्पिनर होंगे। यह कुलदीप का दूसरा वि कप होगा। उन्होंने इंग्लैंड में 2019 में खेले गए वि कप में सात मैचों में छह विकेट लिए थे।
चयनकर्ता और टीम प्रबंधन तीसरे स्पिनर के रूप में अक्षर पटेल को टीम में रखना पसंद करेगे जिसका मतलब है कि अनुभवी रविचंद्रन अिन और युवेंद्र चहल को टीम में जगह नहीं मिल पाएगी। वि कप 2023 के लिए भारत की संभावित टीम – रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, र¨वद्र जडेजा, शादरुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव।

Post Views: 1
खेल

Post navigation

Previous Post: एशिया कप : नेपाल पर बड़ी जीत से सुपर चार में जगह बनाने उतरेगा भारत
Next Post: जी-20 की तीसरी दुनिया में भारत की अगुआई में बढ़ी साख

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया