Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
india 3

एशिया कप : भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से रौंदा

Posted on September 12, 2023September 12, 2023 By Sanchar Times News

कोलंबो। विराट कोहली और लोकेश राहुल के नाबाद शतक और दोनों के बीच अटूट दोहरी शतकीय साझेदारी के बाद कुलदीप यादव की फिरकी के जादू से भारत ने वष्रा से प्रभावित एशिया कप के सुपर चार मुकाबले में सोमवार को यहां पाकिस्तान को 228 रन से हरा दिया। पाकिस्तान के खिलाफ रनों के लिहाज से यह भारत की सबसे बड़ी जीत है।
भारत के 357 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप (25 रन पर पांच विकेट) की बलखाती गेंदों के सामने 32 ओवर में 128 रन पर ढेर हो गई। भारत के लिए कोहली ने अपने 47वें शतक के दौरान 94 गेंद में नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 122 रन बनाए। उन्होंने चार महीने से अधिक समय बाद पहला प्रतिस्पर्धी मुकाबला खेल रहे राहुल (नाबाद 111 रन, 106 गेंद, 12 चौके, दो छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 233 रन की अटूट साझेदारी भी की।
जिससे भारत ने दो विकेट पर 356 रन बनाकर पाकिस्तान के खिलाफ अपने सर्वोच्च स्कोर की बराबरी की। कोहली और राहुल की बदौलत भारत अंतिम 10 ओवर में 105 रन जोड़ने में सफल रहा। कोहली का यहां के आर प्रेमदासा स्टेडियम में यह लगातार चौथा शतक है। रविवार को लगातार बारिश के कारण यह मुकाबला बीच में रोकना पड़ा था और सोमवार को रिजर्व दिन मुकाबला आगे खेला गया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम ने पांचवें ओवर में ही इमाम उल हक का विकेट गंवा दिया जिन्होंने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर शुभमन गिल को कैच थमाया। कप्तान बाबर आजम भी 24 गेंद में 10 रन की धीमी पारी खेलने के बाद 11वें ओवर में हार्दिक पांड्या की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद बारिश के कारण एक घंटे से अधिक समय तक खेल रुका रहा। खेल दोबारा शुरू होने पर शादरुल ठाकुर ने चौथी ही गेंद पर मोहम्मद रिजवान (02) को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराके पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 47 रन किया।
सलामी बल्लेबाज फखर जमां और आगा सलमान ने इसके बाद पारी को आगे बढाया। फखर 21 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप की गेंद पर स्लिप में रोहित ने उनका कैच टपका दिया। फखर हालांकि इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए और 27 रन बनाने के बाद कुलदीप के अगले ओवर में बोल्ड हो गए। कुलदीप ने सलमान (23) को पगबाधा करके पाकिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 96 रन किया। पाकिस्तान के रनों का शतक 25वें ओवर में पूरा हुआ।
कुलदीप ने शादाब खान (06) और इफ्तिखार (23) को लगातार ओवरों में आउट किया। कुलदीप के अगले ओवर में शाहीन शाह अफरीदी (नाबाद 07) ने पारी का पहला छक्का जड़ा लेकिन इस स्पिनर ने तीन गेंद बाद फहीम अशरफ (04) को बोल्ड करके भारत की जीत सुनिश्चित की। हारिस राउफ और नसीम शाह चोटिल होने के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। इससे पहले भारत ने कल 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बना बनाए थे। सलामी बल्लेबाजों कप्तान रोहित शर्मा (56) और शुभमन गिल (58) ने अर्धशतक जड़ने के अलावा पहले विकेट के लिए 121 रन जोड़कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। भारत ने हालांकि लगातार ओवरों में दोनों के विकेट गंवा दिए थे। रोहित ने 17वें ओवर में स्पिनर शादाब खान की गेंद पर फहीम अशरफ को कैच थमाया जबकि शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर गिल कवर में आगा सलमान को कैच दे बैठे।

Post Views: 1
खेल

Post navigation

Previous Post: राम के बाद शिव का किरदार निभाएंगे प्रभास!
Next Post: जी 20 की तर्ज पर राजधानी को संवारेगी सरकार : सौरभ भारद्वाज

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया