Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
delhi 2

जी 20 की तर्ज पर राजधानी को संवारेगी सरकार : सौरभ भारद्वाज

Posted on September 12, 2023 By Sanchar Times News

नई दिल्ली। दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने कहा है कि सरकार जी-20 के तर्ज पर पीडब्ल्यूडी के अधीन आने वाली सड़कों का सौंदर्यीकरण करेगी। संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा है कि जिस तरह जी-20 के आयोजन की तैयारियों के मद्देनजर सभी विभागों ने मिलकर सड़कों के सौंदर्यीकरण का एवं सुंदर लाइटें लगाने का काम किया है, बाकी सड़कों को भी इसी तर्ज पर संवारा जाएगा। पीडब्ल्यूडी की 1400 किलोमीटर लंबी सड़कों का रखरखाव करके हरियाली में बढ़ोतरी की जाएगी। मंत्रियों ने साझा रूप से दिल्ली वालों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत से यह आयोजन सफल हो सका।
उन्होंने कहा कि जी 20 समिट के दौरान मेहमानों के स्वागत में दिल्ली दुल्हन की तरह सजी हुई थी। दिल्ली के लोगों ने अनुशासन के साथ अपने मेहमानों का स्वागत किया। सड़कों पर शानदार लाइट्स व फव्वारें लगाए गए हैं। शहर की बेहतर ढंग से साफ-सफाई और रखरखाव भी किया गया। आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार, एमसीडी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से दिल्लीवासियों से वादा करते हैं कि जिस प्रकार जी 20 आयोजन स्थल वाले इलाकों में सौंदर्यकरण किया गया, ठीक उसी तरह से पूरी दिल्ली के सौंदर्यीकरण का काम होगा। शहरी विकास विभाग और एमसीडी ने मिलकर जी-20 आयोजन वाले क्षेत्र की तरह ही मैकेनिकल रोड स्वीपिंग, रोड वाशिंग और लगातार फुटपाथ की साफ़-सफाई का काम पूरी दिल्ली में किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सोमवार को उच्च अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक की है, जी 20 के दौरान जो काम हुए, उन्हें हम पूरी दिल्ली में लेकर जा सकते हैं। मंगलवार से ही पीडब्लूडी की टीम के साथ उन सभी इलाकों में जाउंगी, जहां हमें सौंदर्यीकरण और सफाई का काम करना है। शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दो करोड़ दिल्लीवालों के टैक्स के पैसे से यह सौंदर्यीकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि बीते 15-20 दिनों में दिल्ली के लोग कई बार यातायात जाम की समस्या से जूझे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली को सुन्दर बनाया गया है, ठीक उसी तरह अब दिल्ली सरकार इस सुन्दरता को पूरे शहर में बनाए रखेगी।

Post Views: 1
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: एशिया कप : भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से रौंदा
Next Post: LoC पर भारत के रक्षा मंत्री, 90 परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया