Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
srilank

एशिया कप : शंटो के 89 रन के बावजूद बांग्लादेश 164 पर सिमटा

Posted on September 1, 2023 By Sanchar Times News

पाल्लेकल। नजमुल हुसैन शंटो के अर्धशतक के बावजूद श्रीलंका के गेंदबाजों ने बृहस्पतिवार को यहां एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बांग्लादेश को 164 रन पर ढेर कर दिया। शंटो ने 122 गेंद में सात चौकों की मदद से 89 रन बनाए लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। उन्होंने तौहीद हृदय (20) के साथ चौथे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी भी की।
पाल्लेकल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की थोड़ी उछाल भरी पिच पर बांग्लादेश की टीम तेज गेंदबाज मथीसा पथिराना (32 रन पर चार विकेट) और ऑफ स्पिनर महेश तीक्षणा (19 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 42.4 ओवर में ही ढेर हो गई।
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन टीम की शुरुआत खराब रही और उसने आठवें ओवर में 25 रन तक ही दोनों सलामी बल्लेबाजों मोहम्मद नईम (16) और तंजीद हसन (00) के विकेट गंवा दिए।
इस साल एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाज तीक्षणा ने दूसरे ओवर में पदार्पण कर रहे तंजीद को पगबाधा किया जबकि नईम ने धनंजय डिसिल्वा की गेंद पर पाथुम निसांका को कैच थमाया। पथिराना ने 11वें ओवर में शाकिब (05) को विकेटकीपर कुसाल मेंडिस के हाथों कैच कराके बांग्लादेश का स्कोर तीन विकेट पर 36 रन किया। शंटो ने एक छोर संभाले रखा। उन्हें तौहीद के रूप में उम्दा जोड़ीदार मिला। शंटो ने पथिराना पर चौका और एक रन के साथ 13वें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया। शंटो ने 24वें ओवर में दासुन शनाका पर चौके के साथ 66 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

Post Views: 1
खेल

Post navigation

Previous Post: टीम के अनुरूप ढलने को तैयार शमी
Next Post: ‘प्रज्ञान’ ने चंद्र सतह पर और अधिक खोजें कीं

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया