Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
shami

टीम के अनुरूप ढलने को तैयार शमी

Posted on September 1, 2023 By Sanchar Times News

पालेकल। मोहम्मद शमी को वनडे क्रिकेट में नयी गेंद की बजाय पुरानी कूकाबूरा से भी गेंदबाजी करने में कोई गुरेज नहीं है और उनका कहना है कि वह टीम की जरूरत के अनुसार ढलने को तैयार हैं और उनमें कोई अहंकार नहीं है। एशिया कप के लिए जसप्रीत बुमराह की वापसी के साथ देखना यह होगा कि पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को उनके साथ नयी गेंद कौन संभालेगा। बुमराह की गैर मौजूदगी में शमी और मोहम्मद सिराज ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च में वनडे श्रृंखला में नयी गेंद संभाली थी।
शमी ने एशिया कप के अपने मैच से पहले कहा, ‘मुझे नई गेंद या पुरानी गेंद से गेंदबाजी करने में कोई हिचक नहीं है। मुझमें इस तरह का कोई अहंकार नहीं है। हम तीनों (बुमराह, शमी और सिराज) अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और यह टीम प्रबंधन पर निर्भर करता है कि वह किसे उतारना चाहता है।’ उन्होंने कहा, ‘अगर मुझे नयी गेंद दी जाती है या जब भी गेंदबाजी करने को कहा जाता है तो मैं हमेशा तैयार हूं।’ उन्होंने कहा, ‘सफेद और लाल गेंद को लेकर काफी बात की जाती है । लेकिन अगर सटीक गेंदबाजी करते हैं तो किसी भी प्रारूप में कोई दिक्कत नहीं है। मेरा एक ही लक्ष्य है कि मैदान पर अपना शत प्रतिशत देना है। अगर ऐसा कर सके तो नतीजे खुद ब खुद मिलेंगे।’ उन्होंने कहा कि वि कप से पहले बुमराह की वापसी से टीम का मनोबल बढेगा।
शमी ने कहा, ‘जस्सी (बुमराह) लंबे समय से नहीं खेल रहा था । हमें उसकी कमी खली। उसकी वापसी से हमारी गेंदबाजी काफी मजबूत हुई है । वह फिट दिख रहा है और अच्छा खेल रहा है । उम्मीद है कि एशिया कप में प्रदर्शन अच्छा होगा।’

Post Views: 1
खेल

Post navigation

Previous Post: हर एक ताली उनके जीवन में एक और सांस जोड़ती है : अमिताभ
Next Post: एशिया कप : शंटो के 89 रन के बावजूद बांग्लादेश 164 पर सिमटा

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया