Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
modi 2

कांग्रेस की पूरी ऊर्जा ’परिवार‘ के लिए : मोदी

Posted on February 26, 2024 By Chhavi Singh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी की सारी ऊर्जा केवल एक परिवार की प्रगति सुनिश्चित करने में खर्च की गई। कांग्रेस शासन में हर तरह के घोटाले होते थे और भाजपा सरकार ने पिछले 10 साल में उन सब पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लोगों को सुविधाएं मुहैया कराने की इच्छाशक्ति और मंशा की कमी है। मोदी द्वारका में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।


प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन की गई परियोजनाओं में गुजरात के ओखा से बेट द्वारका के बीच भारत का सबसे लंबा केबल आधारित पुल भी शामिल है। मोदी ने कहा, जिन लोगों ने लंबे समय तक देश पर शासन किया, उनमें आम जनता को सुविधाएं मुहैया कराने की इच्छा शक्ति, इरादा और समर्पण नहीं था। उन्होंने कहा, कांग्रेस की पूरी ताकत एक परिवार को आगे बढ़ाने में लगी है। अगर सब कुछ एक ही परिवार के लिए करना होगा तो राष्ट्र निर्माण की याद कैसे आएगी? कांग्रेस की सारी ऊर्जा इस बात पर केंद्रित थी कि पांच साल तक सरकार कैसे चलाई जाए और घोटालों को कैसे छुपाया जाये। मोदी ने कहा कि कांग्रेस भारत की अर्थव्यवस्था को केवल 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना सकी, क्योंकि पार्टी के पास विशाल देश के लोगों के बड़े सपनों को पूरा करने की क्षमता नहीं थी। ‘सुदर्शन सेतु’ का डिजाइन अद्वितीय है, जिसमें श्रीमद्भगवद गीता के श्लोकों और दोनों तरफ भगवान कृष्ण की छवियों से सजा हुआ एक फुटपाथ है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘सुदर्शन सेतु’ का छह साल पहले उन्होंने आधारशिला रखी थी और आज इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, यही मोदी की गारंटी है।


प्रधानमंत्री ने कहा कि जब दूरसंचार अवंसरचना में सुधार का समय आया तो कांग्रेस ने टू-जी घोटाला किया और जब खेल अवसरंचना को मजबूत करने का समय आया तो कांग्रेस ने राष्ट्रमंडल घोटाला किया। उन्होंने कहा कि जब रक्षा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का समय था तब कांग्रेस ने हेलीकॉप्टर और पनडुब्बी घोटाले को अंजाम दिया। मोदी ने कहा, कांग्रेस देश की हर जरूरत के साथ धोखा ही कर सकती है।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: राजनीति में बढ़ती जहरीली संस्कृति खतरनाक : सुनक
Next Post: संजय सिंह की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, ED को नोटिस जारी

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme