Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
sindhiya

कांग्रेस पार्टी पर 70 साल के शासन के दौरान पिछड़े वर्गों के लिए कुछ नहीं करने का ज्योतिरादित्य ने लगाया आरोप

Posted on October 7, 2023 By Sanchar Times News

ग्वालियर: कांग्रेस पार्टी पर 70 साल के शासन के दौरान पिछड़े वर्गों के लिए कुछ नहीं करने का केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आरोप लगाया और कहा कि पार्टी ने इस समुदाय के लोगों के लिए आरक्षण का भी विरोध किया. नागरिक उड्डयन मंत्री ने शुक्रवार को ग्वालियर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस पार्टी पर यह आरोप लगाया है.
उनकी यह टिप्पणी बिहार सरकार की जाति सर्वेक्षण रिपोर्ट आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई ‘जितनी आबादी, उतना हक’ (जनसंख्या के अनुपात में अधिकार) की वकालत के मद्देनजर आई है.

बिहार में हुए जाति सर्वेक्षण में पता चला कि अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) राज्य की आबादी का 63 प्रतिशत हिस्सा हैं. बिहार के जाति सर्वेक्षण और उस पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए सिंधिया ने कहा, ‘इस पार्टी (कांग्रेस) ने 70 साल में पिछड़े वर्गों के लिए कुछ नहीं किया.’
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जब मोरारजी देसाई के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान (पिछड़े वर्गों पर) एक आयोग की रिपोर्ट पेश की गई, तब कांग्रेस ने इसका विरोध किया. जब वीपी सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण लागू किया, तो कांग्रेस ने इसका भी विरोध किया.’

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ‘‘लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और पिछड़े वर्गों के लिए काम कर रहे हैं. उनके मंत्रिमंडल में शामिल 60 प्रतिशत सदस्य इन्हीं समुदायों से ताल्लुक रखते हैं.’ उन्होंने दावा किया कि यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार है, जिसने ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया.

इसके आगे केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस चुनाव के समय एक नया मुद्दा उठाने की कोशिश कर रही है, लेकिन उसने अपने लंबे शासन के दौरान इन समुदायों के लिए कभी कुछ नहीं किया.’ उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाएगी.

Post Views: 2
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: बढ़ी हैं झारखंड में हत्या की घटनाएं
Next Post: मैंने किसी पत्रकार भाई को अपशब्‍द नहीं कहे थे, अपने स्‍टाफ को डांटा था : जेडीयू विधायक गोपाल मंडल

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया