Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
gopal

मैंने किसी पत्रकार भाई को अपशब्‍द नहीं कहे थे, अपने स्‍टाफ को डांटा था : जेडीयू विधायक गोपाल मंडल

Posted on October 7, 2023 By Sanchar Times News

पटना : हमेशा विवादों में रहने वाले बिहार के जनता दल यूनाइटेड के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने शुक्रवार को पार्टी दफ़्तर में मीडिया कर्मियों से बदसलूकी के अपने व्यवहार के लिए माफ़ी मांगी है. गोपाल मंडल ने एक वीडियो में सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने मीडियाकर्मियों को नहीं, बल्कि अपने स्‍टाफ को अपशब्‍द कहे थे. बता दें कि विधायक ने शुक्रवार को उन पत्रकारों को कथित तौर पर अपशब्द कहे थे, जिन्होंने उनसे उस हालिया वीडियो क्लिप के बारे में सवाल किया था, जिसमें वह हाथ में पिस्तौल लिये एक अस्पताल परिसर में प्रवेश करते हुए देखे गए थे.
गोपाल मंडल ने सफाई देते हुए कहा, “मैंने किसी पत्रकार भाई को अपशब्‍द नहीं कहे थे, अपने स्‍टाफ को डांटा था. लेकिन मेरी बात से अगर किसी पत्रकार भाई को कष्‍ट पहुंचा हो, तो इसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं.”

भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले जनता दल (यूनाइटेड) के गोपाल मंडल को इस आचरण के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. मीडियाकर्मियों को अपशब्‍द कहते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. ऐसे में गोपाल मंडल को अपने इस आचरण के लिए अपनी ही पार्टी में आलोचना का सामना करना पड़ा है. इसके बाद उन्‍हें सफाई देने के लिए मजबूर होना पड़ा.
भागलपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर सामने आये गोपाल मंडल के वीडियो की जांच के आदेश दे दिए हैं. दरअसल, पटना में जब पत्रकारों ने विधायक से उस वीडियो के बारे में सवाल किया, जो कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है, तो गोपाल मंडल ने कहा, “मैं हमेशा की तरह अपनी लाइसेंसी पिस्तौल लिये हुए था. हालांकि मैं होल्स्टर (पिस्तौल का कवर) ले जाना भूल गया था. इसलिए मैंने पिस्तौल अपने पजामे की जेब के भीतर रखी थी. मैं एक रिश्तेदार को देखने अस्पताल गया था. सीढ़ियाँ चढ़ते समय मेरी जेब से पिस्तौल गिरने लगी. इसलिए मैंने इसे हाथ में पकड़ लिया.

चौथी बार विधायक बने गोपाल मंडल कई बार अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. लेकिन इस बार मामला कुछ ज्‍यादा ही बढ़ता नजर आ रहा है. इसीलिए गोपाल मंडल को सफाई देनी पड़ी है.

Post Views: 1
बिहार

Post navigation

Previous Post: कांग्रेस पार्टी पर 70 साल के शासन के दौरान पिछड़े वर्गों के लिए कुछ नहीं करने का ज्योतिरादित्य ने लगाया आरोप
Next Post: लातेहार : शिलान्यास के बाद भी अब तक एक ईंट नहीं जुड़ पाया मंडल डैम में

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया