Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
palayan

गाजा से फिलिस्तीनियों का पलायन शुरू

Posted on October 15, 2023 By Sanchar Times News

इस्रइल की सेना ने कम से कम 10 लाख फिलिस्तीनियों को उत्तरी गाजा को खाली करके सुदूर दक्षिण की ओर जाने का आदेश दिया, जिसके बाद लोगों ने बड़ी संख्या में क्षेत्र से पलायन शुरू कर दिया है। नागरिकों से निकलने के लिए इस्रइल की चेतावनी के बीच, जमीनी कार्रवाई की आशंका बढ़ गई है। हजारों फिलिस्तीनी पहले ही दक्षिण की ओर जा चुके हैं। लेकिन आबादी का बड़ा हिस्सा 20 किलोमीटर दूर तक फैला हुआ है। हवाई हमलों से कई सड़कें ध्वस्त हो गईं और ईधन की भी कमी हो गई है। हजारों लोग निकासी क्षेत्र के दक्षिण में दीर अल-बलाह में संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित स्कूल-आश्रय में गए हैं।
इस्रइल की सेना ने कहा कि उसके सैनिकों ने आतंकवादियों के सफाए के लिए गाजा में अस्थायी छापे मारे और लगभग एक सप्ताह पहले इस्रइल पर हमास के हमले के बाद अगवा किए गए लगभग 150 लोगों की तलाश की। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि क्षेत्र में 724 बच्चों और 458 महिलाओं समेत 2,200 से अधिक लोग मारे गए हैं। इस्रइल की सरकार ने कहा कि हमास के हमले में 1,300 से अधिक इस्रइली मारे गए, जिनमें से अधिकतर आम नागरिक थे और लड़ाई के दौरान लगभग 1,500 हमास आतंकवादी मारे गए।

Post Views: 2
अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: र्वल्डकप : भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा शिकस्त दी
Next Post: भारत-श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक फैसला, 40 साल बाद चली रिश्तों की नाव

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया