Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
win

र्वल्डकप : भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा शिकस्त दी

Posted on October 15, 2023 By Sanchar Times News

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रोहित शर्मा का बल्ला कुछ ऐसा चला कि पाकिस्तानी आक्रमण की धार कुंद हो गई और इस चर्चित मुकाबले में भारत ने शनिवार को सात विकेट से एकतरफा जीत दर्ज करके चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ र्वल्डकप में जीत का रिकॉर्ड 8-0 कर लिया। महीनों पहले से जिस मैच के चच्रे थे उसमें ना तो शाहीन शाह अफरीदी को ¨स्वग मिली और ना ही बाबर आजम का बल्ला चला। इस महा मुकाबले में बल्ला भी मेजबान टीम का चला और गेंदबाज भी। गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 42.5 ओवर में 191 रन पर ढेर कर दिया और जवाब में बल्लेबाजों ने 30.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। वि कप में 1992 के बाद से भारत की पाकिस्तान पर यह लगातार आठवीं जीत है।

नवरात्रि की तैयारी में जुटे शहर को भारत की जीत ने एक दिन पहले ही उत्सवमय कर दिया और मैदान पर भारी तादाद में जुटे दर्शकों के उल्लास ने इसकी बानगी दी कि जीत का जश्न स्टेडियम में थमने वाला नहीं है। वहीं टीवी के आगे नजरें गड़ाये बैठे देश के कोने कोने में क्रिकेटप्रेमियों के लिए त्योहार की शुरुआत आज ही से हो गई। इस जीत के साथ ही भारत अंक तालिका में भी रनरेट के साथ न्यूजीलैंड को पछाड़कर तीन मैचों में छह अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गया।
भारत की जीत के सूत्रधार रहे जसप्रीत बुमराह की अगुआई में गेंदबाज और कप्तान रोहित शर्मा। भारत के पांच गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिये। केवल शादरुल ठाकुर को विकेट नहीं मिला।
दूसरी ओर बल्लेबाजी में भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 86 रन बनाये। 63 गेंदों की पारी में उन्होंने छह चौके और इतने ही छक्के लगाये। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने नाबाद 53 रन 62 गेंदों पर जोड़े, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे। टॉस जीतकर भारत ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया था और ईशान किशन की जगह पिछले दोनों मैचों में डेंगू के कारण नहीं खेले शुभमन गिल को शामिल किया गया। वह मात्र 16 रन बनाकर आउट हुए।

Post Views: 2
खेल

Post navigation

Previous Post: रांची : दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने की सीएम से मुलाकात
Next Post: गाजा से फिलिस्तीनियों का पलायन शुरू

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया